यूट्यूबर आशीष चंचालानी लेकर आ रहे नया प्रोजेक्ट, बोले- 'इसे मैंने डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया'

सोशल मीडियया सेंसेशन आशीष चंचलानी अपने नए प्रोजेक्ट के जरिए एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। इस बार आशीष सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं रहेंगे। बल्कि इस प्रोजेक्ट से वो बतौर लेखक, निर्देशक और निर्माता की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

एक हालिया पॉडकास्ट में आशीष ने खुलासा किया, मैंने इसे लिखा है, मैं इसे निर्देशित कर रहा हूं, इसमें अभिनय कर रहा हूं और इसे प्रोड्यूस भी कर रहा हूं। यह प्रोजेक्ट उनके करियर का सबसे महत्वाकांक्षी कदम माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस हॉरर-कॉमेडी प्रोजेक्ट की शूटिंग तीन महीने पहले पूरी हो चुकी है और फिलहाल यह पोस्ट-प्रोडक्शन के दौर में है।

YouTuber Ashish Chanchlani revealed in the podcast that his Vines will return

अशीष चंचालानी वाइन्स की होगी वापसी
आशीष की अनोखी कहानी कहने की शैली और रोजमर्रा के हालात को मजेदार तरीके से पेश करने की कला को दर्शक काफी पसंद करते हैं। इस बार उनके प्रशंसकों को डर और कॉमेडी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही, आशीष ने अपने यूट्यूब चैनल 'आशीष चंचलानी वाइन्स' (ACV) की वापसी का भी ऐलान किया है। चैनल की इस नई शुरुआत का टीज़र हाल ही में जारी किया गया, जिसमें खौफनाक वॉइसओवर और डरावनी लोकेशन्स के बीच टैगलाइन 'ACV इज़ कमिंग बैक' ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

अनोखा होगा प्लॉट
आशीष चंचलानी जो डिजिटल कंटेंट की दुनिया में सबसे प्रभावशाली चेहरों में से एक हैं, हर बार अपनी क्रिएटिविटी से फैंस को चौंकाते हैं। उनकी इस नई परियोजना में सस्पेंस, थ्रिल और हॉरर-कॉमेडी का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। फैंस इस प्रोजेक्ट के रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसके प्लॉट, किरदार और आशीष के निर्देशन को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि आशीष इस हॉरर-कॉमेडी के जरिए अपने दर्शकों के लिए क्या नया लेकर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+