यूट्यूबर अरमान मलिक ने 8 साल तक की थी मजदूरी, मां के इलाज के लिए नहीं थे पैसे, पिता ने दी थी ऐसी सजा
Youtuber Armaan Malik: यूट्यूबर, सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर और हरियाणवी सिंगर अरमान मलिक अपने वीडियोज और दो शादियों को लेकर अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। वहीं अरमान मलिक के साथ साथ उनकी दोनों पत्नियां कृतिका मलिक और पायल मलिक भी अपने वीडियोज के चलते लाइमलाइट में छाई रहती हैं। आपको बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक ने दो शादियां कर रखी है जिसके चलते वह लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। कई लोग इंटरनेट पर यूट्यूबर अरमान मलिक की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आते हैं। कुछ समय पहले ही अरमान मलिक ने एक वीडियो में अपनी पर्सनल लाइफ और परिवार के बारे में कई बड़े खुलासे किए थे।
अरमान मलिक को पढ़ाई करना नहीं था पसंद
दो पत्नी और 4 बच्चों के पिता यूट्यूबर अरमान मलिक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने यूट्यूब की दुनिया में एंट्री करने से पहले कई साल तक मजदूरी और नौकरी की थी। अरमान मलिक ने कहा था कि उन्होंने आठ साल तक मजदूरी की थी। ऐसा करने के पीछे उन्होंने एक खास वजह भी बताई थी। अरमान मलिक ने बताया था कि वह हरियाणा के रहने वाले हैं। उनका पढ़ाई-लिखाई में बिल्कुल मन नहीं था। घरवालें उन्हें जबरन स्कूल भेजते थे लेकिन वह स्कूल से भाग जाते थे और खेलते-कूदते रहते थे। फिर स्कूल की छुट्टी के टाइम पर घर आ जाते थे।

अरमान मलिक ने 8 साल तक की थी मजदूरी
अरमान मलिक की स्कूल न जाने की ये चोरी ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी। पड़ोस में रहने वाली एक लड़की ने ये सारी बात अरमान मलिक की मां को बता दी थी। इसके बाद अरमान मलिक के पिता ने न केवल उनकी जमकर पिटाई की थी बल्कि 8 साल तक उनसे मजदूरी भी करवाई थी। अरमान मलिक ने बताया कि उनके पिता की ज्यादा शराब पीने की वजह से मौत हो गई थी। वहीं उनकी मां भी कैंसर की वजह से चल बसी थीं। इंटरव्यू में यूट्यूबर अरमान मलिक इमोशनल हो गए थे। उन्होंने बताया था कि उनके पास मां के इलाज के लिए पैसे नहीं थे और रिश्तेदारों ने भी उनकी मदद नहीं की थी। ऐसे में उनकी मां के कैंसर का इलाज नहीं हो पाया था।
मां के कैंसर के इलाज के लिए नहीं थे पैसे
मां की मौत के बाद ही अरमान मलिक हरियाणा छोड़कर दिल्ली आ गए थे और वहां नौकरी शुरू कर दी थी। यूट्यूबर बनने से पहले अरमान मलिक एक बैंक में पैसे डिपोजिट करने का काम करते थे। इसी दौरान अरमान मलिक की मुलाकात उनकी पहली पत्नी पायल से हुई थी। पायल उसी बैंक में अकाउंट डिपार्टमेंट में काम करती थीं। कुछ समय बाद ही अरमान मलिक ने अपनी गर्लफ्रेंड पायल से शादी कर ली थी।
अरमान मलिक ने की दो शादियां
इसके बाद अरमान मलिक ने कृतिका से भी शादी की। हालांकि कृतिका से शादी करने का फैसला उनकी पहली पत्नी पायल को बिल्कुल मंजूर नहीं थी। इसके चलते दोनों एक साल तक अलग रहे थे लेकिन बाद में सब ठीक हो गया और अब पायल और कृतिका एक साथ एक छत के नीचे खुशी-खुशी रहती हैं। अरमान मलिक भी अपनी दोनों पत्नियों और 4 बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications