'क्या बेटे का DNA टेस्ट करवाऊं? भड़कीं यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी पायल, सरेआम कही ऐसी बात

Payal Malik and Armaan Malik: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में पहुंचे थे। हालांकि उनकी पहली पत्नी पायल मलिक शो से बाहर हो चुकी हैं।

लोगों के निशाने पर हैं अरमान मलिक
शो से एविक्ट हो चुकीं पायल मलिक और उनके पति अरमान मलिक इस समय लोगों के निशाने पर हैं। लोग उनके परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। अरामन मलिक और पायल के बड़े बेटे चीकू को एक यूजर ने नाजायज कहा जिसके बाद पायल का पारा काफी हाई हो गया।

youtuber armaan malik

पायल मलिक ने यूजर्स को दिया करारा जवाब
पायल मलिक ने अपने व्लॉग के जरिए उस सोशल मीडिया यूजर को करारा जवाब दिया है। पायल ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- चीकू नाजायज नहीं है। इस वीडियो में पायल मलिक अपने घर में बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो के आखिरी में पायल बताती हैं कि एक कमेंट आया था, जिसमें लिखा था, 'शर्म नहीं आई बिना शादी के चीकू को पैदा किया, नाजायज बच्चा है।

'मेरी शादी को 14 साल हो गए हैं'
अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने इस शख्स को जवाब देते हुए कहा- मेरी शादी को 14 साल हो गए हैं और चीकू साल 2016 में हुआ था। मैं अरमान से 2011 में मिली थी उसी साल हमने शादी की थी। उस हिसाब से तो चीकू को 14 साल से ज्यादा का होना चाहिए। क्या आपको लगता है कि चीकू नाजायज होगा। आप सोचकर देखो, अपना दिमाग लगाकर देखो।

'क्या मैं डीएनए टेस्ट करवाऊं?'
पायल मलिक ने वीडियो में आगे कहा- मैंने साल 2011 में अरमान मलिक से कोर्ट मैरिजकी थी। इसके बाद हमारा बेटा चीकू साल 2016 में पैदा हुआ था। चीकू नाजायज नहीं है। चीकू एक जायज बच्चा है और वो अरमान का ही बच्चा है। ये मुझे पता है, अरमान को पता है और हमारी पूरी फैमिली को पता है। क्या मैं डीएनए टेस्ट करवा के दूं आपको।

लोगों पर भड़क गई हैं पायल मलिक
पायल मलिक ने कहा- तूबा और अयान के लिए भी यही बात हो रही थी कि ये बच्चे अरमान मलिक के नहीं हैं। किसी से गोद लिए हैं। लेकिन मैंने वो भी मैंने प्रूफ किया है। पायल मलिक लोगों पर काफी भड़क गई थीं और कहा- कम से कम बच्चों को तो बख्श दो। कोई भी मां-बाप का बच्चा नाजायज नहीं होता है।

'मेरा दिमाग खराब हो रहा है'
पायल ने कहा- इस तरह के कमेंट्स पढ़कर मेरा दिमाग खराब हो जाता है। मेरा दिल नहीं करता कि मैं व्लॉग बनाऊं। पर ये हमारा काम है और हमें करना पड़ेगा। जैसे जो जॉब पर जाता है तो चाहे जितनी तकलीफ हो, उसे नौकरी करनी ही पड़ती है। आपको बता दें कि पायल और अरमान मलिक के कुल तीन बच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+