यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी पायल की प्रेग्नेंसी में बिगड़ी हालत, हो गया ये सब, परिवार परेशान, अब क्या होगा?
Youtuber Armaan Malik: फेमस यूट्यूबर अरमान अपनी दोनों पत्नियों, पायल और कृतिका को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। फिलहाल खबर है कि अरमान मलिक जल्द ही 5वें बच्चे के पिता बनने जा रहे हैं।
यूट्यूबर अरमान मलिक बनने वाले हैं पिता
खबर है कि यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक इस समय प्रेग्नेंट हैं। वह जल्द ही अपने चौथे बच्चे को जन्म देंगी। पायल मलिक के इससे पहले 3 बच्चे हैं, जिनमें से एक ट्विन्स हैं।

पायल ने 15 साल बाद नैचुरली किया कंसीव
कुछ ही समय पहले पायल मलिक ने अपने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की खुशी शेयर की थी। फिलहाल उनकी प्रेग्नेंसी का तीसरा महीना शुरू हो चुका है। खास बात ये है कि इस बच्चे को नैचुरल तरीके से कंसीव करने के लिए उन्हें 15 साल का समय लग गया।
पायल की प्रेग्नेंसी से पूरा परिवार खुश
वहीं पायल मलिक की इस प्रेग्नेंसी से पूरा परिवार बहुत खुश और उत्साहित है। अरमान मलिक अब अपने 5वें बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में हैं। लेकिन इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।
पायल मलिक ने सोनोग्राफी रिपोर्ट शेयर की
हाल ही में पायल मलिक ने अपनी सोनोग्राफी रिपोर्ट शेयर की है, जिसमें बेबी की झलक दिखाई दे रही है। इस दौरान अरमान मलिक ने बताया कि डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड के बाद पायल मलिक को विशेष रूप से बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।
पायल मलिक को इंटरनल ब्लीडिंग हो रही है
अरमान मलिक ने आगे कहा- हालांकि प्रेग्नेंसी में सब कुछ सामान्य चल रहा है, लेकिन डॉक्टर ने कहा है कि पायल को जितना हो सके आराम करना चाहिए। वहीं पायल ने खुलासा किया है कि डॉक्टर ने बताया कि उन्हें हल्की स्पॉटिंग हो रही है, जिसे इंटरनल ब्लीडिंग माना गया है।
डॉक्टर ने पायल मलिक को दी आराम करने की सलाह
पायल मलिक ने कहा- डॉक्टर ने एक महीने तक पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है ताकि प्रेग्नेंसी सुरक्षित रूप से आगे बढ़ सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा करने से आगे कोई समस्या नहीं होगी। पायल ने बताया कि अब उनका पूरा ध्यान खुद की सेहत और बच्चे की सुरक्षा पर है।
पायल के शरीर में आयरन की कमी
-आपको बता दें कि पायल मलिक ने हाल ही में डॉक्टर से चेकअप करवाया था जिसमें ये भी सामने आया है कि उनके शरीर में आयरन की कमी हो गई है। डॉक्टर ने उन्हें आयरन युक्त डाइट अपनाने की सलाह दी है ताकि खून की कमी को पूरा किया जा सके।
-इससे पहले भी पायल मलिक को लो ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। जानकारी के अनुसार प्रेग्नेंसी में शुरुआती तीन महीने को बेहद संवेदनशील माना जाता है, इसलिए उन्हें अपना विशेष ध्यान रखने और बेड रेस्ट करने के लिए कहा गया है।
पायल मलिक की प्रेग्नेंसी को माना जा रहा है चमत्कार
-आपको बता दें कि पायल मलिक की प्रेग्नेंसी को पूरा परिवार किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहा है। पायल मलिक ने अपने एक व्लॉग में बताया था कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि वह नेचुरली कंसीव कर पाएंगी, क्योंकि उनकी केवल एक ही फॉलोपियन ट्यूब है।
-पायल मलिक ने बताया कि ऐसे मामलों में गर्भधारण की संभावना बेहद कम होती है। दरअसल पायल ने एक फॉलोपियन ट्यूब की मदद से अब तक तीन बच्चे पैदा कर लिए हैं।
-पायल मलिक ने कहा था- मेरे बेटे चीकू का जन्म भी एक चमत्कार था। उसके बाद मैंने आईवीएफ (IVF) की मदद से 2 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया और अब मैं फिर से मां बनने वाली हूं। मैंने नेचुरली कंसीव किया है। मेरे लिए ये भगवान का आशीर्वाद है।
-
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव?












Click it and Unblock the Notifications