दो पत्नियों वाले यूट्यूबर अरमान मलिक क्या नई शादी की कर रहे हैं प्लानिंग? क्या घर आने वाली हैं तीसरी पत्नी?
Youtuber Armaan Malik Marriage: यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। इन लोगों के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक आए दिन अपनी दोनों पत्नियों के साथ फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।
अरमान मलिक दिल्ली में कर रहे हैं शादी की शॉपिंग
आपको बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका और अपने बड़े बेटे चिरायु के साथ दिल्ली पहुंचे हुए हैं। फिलहाल ये लोग कुछ दिनों के लिए दिल्ली में रह रहे हैं और यहां पर शादी की शॉपिंग करते नजर आए हैं।

क्या तीसरी शादी करने वाले हैं अरमान मलिक
अरमान मलिक का लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग देखने के बाद लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या यूट्यूबर एक और नई शादी करने वाले हैं। शादी की शॉपिंग का वीडियो दोखने के बाद से लोग अरमान मलिक से पूछते नजर आ रहे हैं कि क्या वह दो पत्नियों के रहते हुए तीसरी पत्नी लाने की तैयारी कर रहे हैं।
पायल और कृतिका ने की शादी की शॉपिंग
लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका (गोलू) को भी शादी के लिए चूड़ा और कलीरे खरीदते हुए देखा गया। वहीं दोनों पत्नियों ने दिल्ली के कई बड़े दुकानों से ढेर सारी फैशनेबल ज्वैलरी की शॉपिंग भी की। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि क्या अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका नई शादी करने जा रही है या फिर अरमान मलिक तीसरी शादी के लिए तैयारी कर रहे हैं।
अरमान मलिक की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूट्यूबर अरमान मलिक आज के समय में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। खबर है कि अरमान मलिक अकेले ही 15 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। अरमान मलिक की कमाई मुख्य रूप से यूट्यूब और उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से होती है। वह इन सबसे महीने भर में लगभग 3 से 4 लाख रुपए तक कमा लेते हैं।
आलीशान जिम के मालिक हैं
आपको बता दें कि अरमान मलिक अरमान मलिक एक फेमस यूट्यूबर होने के साथ साथ एक आलीशान जिम के मालिक भी हैं। साथ ही वह अपने म्यूजिक वीडियोज भी रिलीज करते रहते हैं। इन सभी से वह करोड़ों की कमाई करते हैं। वह सालभर में कई करोड़ रुपए कमा लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications