Youtuber Armaan Malik के बेटे को हुई ये गंभीर बीमारी, फूट फूटकर रोने लगी मां, जानें कैसे हुई ऐसी हालत
Youtuber Armaan Malik: 2 पत्नियों वाले यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। फिलहाल उनके बेटे जैद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दो साल के बेटे जैद को एक गंभीर बीमारी हो गई है।
यूट्यूबर अरमान मलिक के बेटे को हुई गंभीर बीमारी
इस बात की जानकारी अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक और जैद की मां ने अपने व्लॉग के जरिए फैंस को दी है। उन्होंने बताया है कि जैद को रिकेट्स हो गया है। डॉक्टर से रिपोर्ट मिलने के बाद कृतिका और पायल दोनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।

'मेरे बेटे को बद्दुआ लग गई है'
-वहीं कृतिका मलिक का कहना है कि उनके बेटे को बद्दुआ लग गई है। आपको बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक ने कृतिका मलिक से दूसरी शादी की है। उनका बेटा जैद अभी दो साल का है।
-कृतिका मलिक ने एक व्लॉग शेयर करते हुए बताया कि वह बेटे जैद को लेकर अस्पताल गई थीं। बच्चे का टेस्ट कराया गया था।
टेस्ट करवाते वक्त जैद बहुत रो रहा था
-कृतिका ने व्लॉग में बताया है कि टेस्ट करवाते वक्त जैद बहुत रो रहा था। बेटे को इस हालत में देखकर कृतिका भी इमोशनल हो गई थीं।
-यही वजह है कि वीडियो में जैद को अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक ने संभाल रखा था। वह अस्पताल में जैद को गोद में लेकर बैठी थीं।
जैद की मेडिकल रिपोर्ट्स में हुआ शॉकिंग खुलासा
-कृतिका मलिक ने व्लॉग में आगे बताया- जैद की रिपोर्ट्स में सामने आया है कि उसे रिकेट्स जैसी गंभीर बीमारी हो गई है। इस रिपोर्ट के आने के बाद से पायल और कृतिका बेटे जैद का टेस्ट कराने में बिजी चल रहे हैं। बच्चे की खराब हालत को देखते हुए पूरा मलिक परिवार परेशान हो गया है।
-व्लॉग में देखा जा सकता है कि ट्रीटमेंट के दौरान जैद काफी ज्यादा रो रहा था। वहीं रोते हुए जैद को देखकर कृतिका और पायल मलिक भी परेशान हो जाती हैं।
क्या होती है रिकेट्स की बीमारी?
-आपको बता दें कि रिकेट्स की बीमारी छोटे बच्चों में होती है। ये एक हड्डी की बीमारी है, जो शरीर में विटामिन डी, कैल्शियम और फॉस्फेट की कमी से होती है।
-इस गंभीर बीमारी में बच्चे के शरीर की हड्डी मुड़ने और टूटने लगती है। ये बच्चों में हड्डियों के विकास को प्रभावित करती है।












Click it and Unblock the Notifications