प्रेग्नेंट बीवियों को यूट्यूबर अरमान मलिक ने जड़ा थप्पड़! गोदभराई से पहले हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो
गोदभराई से पहले यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपनी दोनों प्रेग्नेंट पत्नियों को जोरदार थप्पड़ जड़ा था। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Armaan Malik Slapped His Pregnant Wives: मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों को लेकर काफी मशहूर हैं। उनकी दोनों बीवी इस वक्त प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही घर में दो नन्हें मेहमान आने वाले हैं। हाल ही में यूट्यूबर की दोनों पत्नियों का गोद भराई का फंक्शन था। लेकिन, इस सेलिब्रेशन से पहले दोनों पर अरमान मलिक को गुस्सा आया और उन्होंने दोनों पत्नियों को थप्पड़ जड़ दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अरमान मलिक ने प्रेग्नेंट बीवियों को जड़ा थप्पड़
दरअसल, अरमान की दोनों प्रेग्नेंट पत्नियों पायल और कृतिका की गोदभराई की रस्म हुई थी, जिसमें दोनों सौतनें ट्विनिंग करती नजर आई थीं। इस दौरान दोनों ने कानों के झुमके से लेकर कपड़ों तक एक जैसे कपड़े पहने थे। इतना ही नहीं दोनों ने अपना हेयरस्टाइल भी बिल्कुल एक ही तरह का रखा था। बस इसी वजह से दोनों सौतनों के बीच झगड़ा हो गया। ये देख अरमान मलिक भी अपना आपा खो बैठे और गुस्से में भड़क गए।

पत्नी कृतिक मलिक ने शेयर किया वीडियो
सोशल मीडिया पर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिक मलिक ने इसका वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि, अपनी गोदभराई के स्पेशल दिन कृतिका सज रही होती हैं। कानों में झुमके पहने और बेहतरीन स्टाइल के साथ वो बस तैयार हो ही चुकी थीं कि इतने में पत्नी पायल आकर कृतिका देर करने पर खरी खोटी सुनाती हैं।

मेहमानों के सामने हुआ बवाल
इतना ही नहीं दोनों का झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि, घर आए मेहमानों के सामने दोनों ने इतनी सी बात का तिल का ताड़ बना दिया। दोनों मेहमानों के सामने एक-दूसरे के साथ बुरी तरह से बहस करने लगती हैं। इसी बीच इस झगड़े में कृतिका की मां भी कूद पड़ती हैं और मामला सुलझाने की बजाय पायल को खरी-खोटी सुनाती हैं।

झगड़ा देख अरमान मलिक को आया गुस्सा
ये झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि, मजबूरन यूट्यूबर अरमान मलिक को आना पड़ता है। लेकिन, पायल और कृतिका के झगड़े के बीच जैसे ही अरमान मलिक आते हैं और अपनी दोनों बीवीयों पर जोर से चिल्लाने लगते हैं। इसके बाद गुस्से में अरमान मलिक अपनी दोनों प्रेग्नेंट पत्नियों को जोरदार थप्पड़ जड़ते हैं। फिलहाल उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
बता दें कि, इस वीडियो के पीछे कोई भी सच्चाई नहीं है, ये सिर्फ एक छोटा सा प्रैंक है। वीडियो के आखिरी में यूट्यूबर अरमान मलिक ने खुद इसकी जानकारी दी है। फिलहाल फैंस अरमान मलिक की पत्नियों के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications