Armaan Malik की दूसरी पत्नी कृतिका 5 महीने बाद फिर से हुईं प्रेग्नेंट, 5वें बच्चे के पिता बनेंगे यूट्यूबर

मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दे दी है। जी हां उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

Armaan Malik Second Wife Pregnant: मशहूर यूट्यूबर आए दिन अपनी दोनों पत्नियों के साथ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में दोनों पत्नियां मां बनी थीं। दोनों बीवियों के एकसाथ प्रेग्नेंट होने पर यूट्यूबर अरमान मलिक खूब ट्रोल हुए थे। अब फिर उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक जल्द ही गुड न्यूज देने वाली हैं।

यूट्यूबर अरमान मलिक के घर एक बार बच्चे की किलकारियां गुंजने वाली हैं। उनकी पत्नी कृतिका दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गईं। कृतिका ने 5 महीने पहले ही बेटी तूबा को जन्म दिया था। जिसकी जानकारी खुद कृतिका ने फैंस को अपने व्लॉग के जरिए दी। इस खबर के बाद से एक बार फिर अरमान मलिक ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

armaan malik

कृतिका के व्लॉग में देखा जा सकता है कि उन्होंने ये गुड न्यूज सबसे पहले अपने पति अरमान मलिक को दी। जिसे सुनते ही वह खुशी से झूम उठे और उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ ये गुड न्यूज शेयर की। लेकिन कृतिका ने अरमान की पहली पत्नी पायल को ये खुशखबरी सबसे आखिरी में दी। उन्होंने जैसे ही बताया कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं तो ये सुनकर पायल काफी दंग रह गईं।

वीडियो में अरमान मलिक ने दिखाया कि कृतिका की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर परिवार का कैसा रिएक्शन था। हालांकि, वीडियो में इतना देखकर प्रैंक लगता है। लेकिन जैसे ही कृतिका ने ये खबर पायल को दी तब उनका रिएक्शन देखकर लोग इस खबर को सच मानने लगे। हालांकि वीडियो के आखिरी में पायल कृतिका को डांट लगाती हैं कि उन्होंने इस बारे में पहले क्यों नहीं बताया।

कृतिका की दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद अरमान मलिक 5वीं बार पिता बनने वाले हैं। वो इसलिए क्योंकि उन्होंने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी पायल से उनके तीन बच्चे हैं। पायल ने हाल ही में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। वहीं कृतिका ने 5 महीने पहले बेटे को जन्म दिया था। वहीं अब वह एक बार फिर मां बनने वाली हैं। फिलहाल कृतिका अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+