यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका की प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आया ये बड़ा सच

Youtuber Armaan Malik: दो पत्नियों वाले फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक अपने वीडियोज के चलते सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अरमान मलिक अपनी 2 पत्नियों और 4 बच्चों के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं।

कृतिका मलिक ने दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर कही ऐसी बात
यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका अपने व्लॉग के जरिए फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अपडेट देते रहते हैं। फिलहाल यूट्यूबर की दूसरी पत्नी यानी कृतिका मलिक ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर खुलकर बात की है।

Youtuber Armaan Malik

क्या दूसरी बार मां बनेंगी कृतिका मलिक?

-कुछ समय पहले तक अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें आ रही थीं। अब कृतिका ने खुद बताया है कि वो दूसरी बार लोगों को गुड न्यूज देंगी या नहीं। आपको बता दें कि कृतिका पहले से ही एक बेटे की मां हैं।

-वहीं यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी यानी पायल मलिक के 3 बच्चे हैं। हाल ही में खबर आ रही थी कि यूट्यूबर फिर से पिता बनने वाले हैं। कहा जा रहा था कि उनकी दूसरी पत्नी यानी कृतिका प्रेग्नेंट हैं। अब कृतिका ने खुद इस बारे में जानकारी दी ही।

कृतिका दोबारा प्रेग्नेंट होना नहीं चाहती हैं

-आपको बता दें कि कृतिका मलिक ने दूसरी प्रेग्नेंसी से साफ मना कर दिया है। वहीं कृतिका की यौतन पायल कई बार उसे दूसरे बच्चे के लिए कहती नजर आती हैं लेकिन कृतिका दोबारा प्रेग्नेंट होना नहीं चाहती हैं।

-कृतिका मलिक ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में कहा है- अभी मुझे बच्चा बिल्कुल भी नहीं चाहिए। मैं अभी बच्चा नहीं करना चाहती हूं। अगर हमारे घर में लड़की नहीं होती, यानी तूबा नहीं होती तो मैं एक बार के लिए सोच सकती थी। लेकिन अब मुझे प्रेग्नेंट नहीं होना।

-कृतिका वीडियो में आगे कहती हैं- भविष्य में सोचूंगी कि बेबी करूं या नहीं। क्या पता लड़की हो जाए। मगर तूबा भी है और बाकी लड़के भी हैं। हमारे घर में लड़का-लड़की दोनों हैं तो मैंने अभी प्रेग्नेंट होने का बिल्कुल नहीं सोचा है। न मैं अभी कोई बच्चा करना चाहती हूं। बाकी भगवान की मर्जी है।

कृतिका मलिक को जमकर किया गया था ट्रोल

कृतिका मलिक ने अपने व्लॉग में कहा है- अभी मैं अपने बेटे और बाकी बच्चों का अच्छे से ध्यान रखना चाहती हूं। इसलिए मुझे अभी प्रेग्नेंट नहीं होना है। आपको बता दें अरमान मलिक ने कुछ समय पहले अपनी दोनों पत्नियों के साथ बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लिया था, जहां पर कृतिका को लोगों ने जमकर ट्रोल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+