Youtuber Armaan Malik ने बिग बॉस 17 के बारे में ये क्या कह दिया, दोनों पत्नियों को लेकर तोड़ी चुप्पी

Youtuber Armaan Malik: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो के शुरू होने के बाद से ही बिग बॉस के घर में घमासान देखने को मिल रही है। इस समय बिग बॉस के घर में सभी कंटेस्टेंट्स जमकर ड्रामेबाजी करने में लगे हुए हैं। वहीं अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के बीच का विवाद तो खत्म ही नहीं हो रहा है। आपको बता दें कि इस रिएलिटी शो में फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक को भी शामिल होना था लेकिन कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट तैयार होने से कुछ दिन पहले ही उन्हें इससे बाहर कर दिया गया था। इसके बाद खबर आई कि वह इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं लेकिन अब इसे लेकर भी अरमान मलिक ने चुप्पी तोड़ी है।

'बिग बॉस 17' में हिस्सा नहीं ले रहे हैं अरमान मलिक
आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस 17 में कई जाने माले सेलेब्स के साथ साथ कई यूट्यूबर्स ने भी हिस्सा लिया है। कहा जा रहा था कि दो पत्नियों वाले फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक भी इस शो का हिस्सा बनने वाले थे लेकिन ऐन मौके पर ऐसा नहीं हो सका। इसकी वजह दोनों पत्नियों को बताया जा रहा था। बाद में खबर आई थी कि अरमान मलिक की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। हालांकि अब अरमान मलिक ने बताया है कि वह इस साल बिग बॉस शो का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं।

Youtuber Armaan Malik

अरमान मलिक ने दोनों पत्नियों को लेकर कही ये बात
भारती सिंह के टॉक शो में बात करते हुए फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक ने बताया था कि उन्हें पहले बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा बनने का ऑफर आया था लेकिन उस समय उनकी दोनों पत्नियां प्रेग्नेंट थीं। ऐसे में अरमान मलिक उस शो का हिस्सा नहीं बन पाए थे। हालांकि अह उन्होंने ये साफ कर दिया है कि वह बिग बॉस 17 में शामिल नहीं हो रहे हैं। अरमान मलिक ने खुद सोशल मीडिया पर बताया है कि वह बिग बॉस में नहीं जा रहे हैं और इसका मुख्य कारण उनकी दोनों पत्नियां ही हैं।

अरमान मलिक ने कहा- मुझे बच्चों को समय देना है
अरमान मलिक ने कहा- मैं बिग बॉस 17 में नहीं जा सकता हूं। इसका कारण मेरी दोनों पत्नियां और तीन छोटे बच्चे हैं। अरमान ने कहा- इस वक्त मैं अपनी फैमिली, पत्नियों और बच्चों को अपना पूरा समय देना चाहता हूं। मेरी दोनों पत्नियों को इस समय मेरी जरूरत है। मेरे बच्चों को मेरी जरूरत है। अरमान ने आगे बताया- इसके अलावा मेरे पास अभी बहुत काम पेंडिंग पड़ा है। मेरे कई कमिटमेंट्स हैं जिन्हें जल्द ही पूरा करना है। ऐसे में मेरा बिग बॉस जाना संभव नहीं हो पाएगा।

दोनों पत्नियों की वजह से अरमान को शो से निकाला गया
आपको बता दें कि पिछले काफी समय से खबर थी कि फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक बिग बॉस 17 में शामिल हो सकते हैं लेकिन ऐन मौके पर उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। कहा जा रहा था कि अरमान मलिक को इस शो से उनकी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका की वजह से निकाला गया है। दरअसल दोनों पत्नियों ने अपने पति अरमान मलिक के बिग बॉस 17 में शामिल होने को लेकर अपने व्लॉग्स में कई बातें बताई थीं जो कि शो के नियम का उल्लंघन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+