यूट्यूबर अरमान मलिक ने सरेआम हाथ जोड़कर मांगी माफी, कहा- मेरी भाभी को कुछ मत...., रोने लगे और फिर...

Youtuber Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक अपने वायरल वीडियोज को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अरमान मलिक ने 2 शादियां कर रखी हैं और वह अपनी दोनों पत्नियों और 4 बच्चों के साथ एक ही घर में खुशी खुशी रहते हैं। अरमान मलिक की दोनों पत्नियां पायल और कृतिका भी सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं।

यूट्यूबर अरमान मलिक हुए परेशान
आपको बता दें कि अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। इन तीनों के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच यूट्यूबर का लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अरमान मलिक काफी परेशान, इमोशनल और हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं।

youtuber armaan malik

भाई कुलदीप और भाभी के राज
जानकारी के अनुसार यूट्यूबर अरमना मलिक ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में अपने परिवार के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस यूट्यूब वीडियो में अरमान मलिक अपनी दूसरी पत्नी कृतिका के साथ कार में सफर करते नजर आ रहे हैं और इमोशनल होते हुए अपने भाई कुलदीप और भाभी के बारे में कई राज खोल रहे हैं।

अरमान मलिक न कहा- मैं अपने परिवार का ख्याल रखता हूं
वीडियो में अरमान मलिक लोगों को बताते हैं कि उनके भाई कुलदीप काफी नशा करते हैं जिससे छुटकारा दिलाने के लिए उन्होंने अपने भाई नशामु्क्ती केंद्र में रखा हुआ है। अरमान मलिक ने बताया कि वह अपने भाई और उनके परिवार से बहुत प्यार करते हैं और जान रहते हुए हमेशा उन लोगों का ध्यन रखेंगे।

भाभी ने अरमान मलिक को सुनाई खरी-खोटी
हालांकि अरमान मलिक ने कहा कि उनकी भाभी ऐसा कुछ नहीं मानती हैं और हाल ही में उन्होंने अरमान मलिक को फोन कर बहुत खरी-खोटी सुनाई है। अरमान मलिक ने वीडियो में कहा कि उनकी भाभी ने उनसे कहा कि वह उनके परिवार के लिए कुछ नहीं कर रह हैं। अरमान मलिक ने बताया कि उनकी भाभी का मानना है कि उन्होंने जानबूझकर अपने भाई के बच्चों को प्राइवेट स्कूल में एडमिशन नहीं दिलाया है।

अरमान मलिक ने हाथ जोड़कर मांगी माफी
भाभी का कहना है कि अरमान मलिक उनके परिवार का ख्याल नहीं रख रहे हैं। वह सिर्फ अपनी दोनों पत्नियोंऔर 4 बच्चो के बारे में ही सोचते हैं। इस बात को सुनने के बाद अरमान मलिक काफी इमोशनल हो जाते हैं और कैमरे पर सरेआम हाथ जोड़कर अपनी भाभी से माफी मांगते हैं। अरमान मलिक व्लॉग में कहते है- लो भाभी कैमरे पर सरेआम हाथ जोड़ लिए। आप खुश रहो। आप लोग तरक्की करो। आपके बेटे को देख कोई नहीं जलता भाभी। वो हमारी भी औलाद है।

'ये सब हमारा पारिवारिक मैटर है'
वहीं यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपने सभी सब्सक्राइवर से भी हाथ जोड़कर गुजारिश की है कि उनकी भाभी को लोग कुछ न कहे। भाभी उनके लिए मां समान है। भाभी कुछ भी कह सकती हैं। अरमान मलिक ने सरेआम कहा- ये सब हमारा पारिवारिक मैटर है और हम इसे जल्द ही सुलझा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+