'बड़ी भूल हो गई', यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने की ऐसी हरकत, अब सरेआम हाथ जोड़ मांगनी पड़ी माफी
Youtuber Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक हमेशा अपने पर्सनल लाइफ और व्लॉग्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह बिग बॉस ओटीटी 3 में भी अपनी दोनों पत्नियों के साथ नजर आ चुके हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी चर्चाएं और ज्यादा बढ़ गई हैं।
अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने की थी ऐसी हरकत
फिलहाल यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक सुर्खियों में छाई हुई हैं। पायल मलिक को मां काली का रूप धारण करना भारी पड़ गया है। पायल की इस हरकत से धार्मिक भावनाएं आहत होने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया और आखिरकार पायल को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी है।

काली माता मंदिर पहुंचकर पायल ने मांगी माफी
दरअसल, शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय महासचिव दीपांशु सूद ने पायल मलिक के इस काम पर आपत्ति जताई थी और इसे देवी-देवताओं का अपमान करार दिया था। इस विरोध के चलते पायल मलिक ने पटियाला के प्रसिद्ध काली माता मंदिर पहुंचकर, वहां श्रद्धा के साथ क्षमा याचना की।
पायल ने कहा- अनजाने में बड़ी भूल हो गई है
पायल मलिक ने स्पष्ट कहा कि उनका इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था और ये उनके द्वारा अनजाने में की गई एक बड़ी भूल थी। पायल मलिक ने अपनी सफाई में कहा- मेरी बेटी तूबा, मां काली की बड़ी भक्त है और वह दिनभर माता का नाम जपती रहती है। ऐसे में मैंने उसी भावना से प्रेरित होकर देवी का वेश धारण किया था। लेकिन अब मुझे मेरी गलती का एहसास हो गया है और मैंने भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने का संकल्प लिया है।
पति अरमान मलिक ने भी हाथ जोड़कर मांगी माफी
पायल मलिक के माफी मांगने का सिलसिला यहीं नहीं रुका। पायल के साथ-साथ उनके पति अरमान मलिक ने भी पंजाब के खरड़ स्थित शिव सागर महाकाली मंदिर पहुंचकर भगवान से क्षमा याचना की। उन्होंने भी ये माना कि उनके परिवार की ओर से की गई इस हरकत से कई लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और इसके लिए वह दिल से माफी मांगते हैं।
वीडियो में दिखा था पायल मलिक का मां काली का रूप
वहीं पायल मलिक ने ये भी बताया कि जिस वीडियो में उन्होंने मां काली का रूप धारण किया था, वह वीडियो उन्होंने करीब 3 महीने पहले ही सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया था। उन्हें उसी वक्त अपने हरकत की गंभीरता का आभास हो गया था।
डिलीट करना पड़ा था विवादित वीडियो
आपको बता दें कि डिलीटेड वीडियो में पायल सिर पर मुकुट, हाथ में त्रिशूल, गले में नींबू की माला और पूरे शरीर पर काले रंग के पेंट के साथ नजर आई थीं, जिसने सोशल मीडिया पर काफी विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने वीडियो में खुद को मां काली का रूप बताया था।
क्या व्लॉगिंग छोड़ने वाला है मलिक परिवार?
-आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक ने व्लॉगिंग को लेकर एक बड़ा फैसला लिया था। अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों ने घोषणा की थी कि वह अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर डेली व्लॉगिंग नहीं करेंगे। इसके पीछे की वजह उनके बच्चे हैं, जिनकी परवरिश और दिनचर्या को वो अब पहली प्राथमिकता देना चाहते हैं।
-जानकारी के अनुसार यूट्यबर अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका एक ही घर में साथ में साथ रहती हैं। वहीं अरमान मलिक के दोनों पत्नियों से 4 बच्चे भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications