Youtuber Armaan Malik ने कमाए इतने करोड़, 2 साल में हो गए मालामाल, ऐसे हुई पैसों की बरसात
Youtuber Armaan Malik Net Worth: यूट्यूबर अरमान मलिक अक्सर अपनी दो पत्नियों की वजह से खबरों में छाए रहते हैं लेकिन इस बार उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर कुछ और चर्चा हो रही है। खबर है कि यूट्यूबर और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
अरमान मलिक को मिली जान से मारने की धमकी
यूट्यूबर अरमान मलिक ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपनी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के साथ नजर आ रहे थे। इसी वीडियो में उन्होंने लोगों को बताया था कि उन्हें और उनके परिवार को कुछ लोग जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

अरमान मलिक ने लोगों को बताया सच
हालांकि बाद में अरमान मलिक ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया। आपको बता दें कि अरमान मलिक अपनी दो पत्नियां और चार बच्चों के साथ पंजाब के चंडीगढ़ में रहते हैं। इसके अलावा बिजनेस के चलते उनका गुरुग्राम और दिल्ली भी आना-जाना लगा रहता है।
अरमान मलिक की लग्जीरियस लाइफ
यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ एक लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। जानकारी के अनुसार अरमान मलिक की सोशल मीडिया से जमकर कमाई होती है और यही कारण है कि आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए हैं।
अरमान मलिक की करोड़ों की संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूट्यूबर अरमान मलिक करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। अरमान मलिक ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वह कितनी आलीशान जिंदगी जी रहे हैं जबकि ढाई साल पहले उनके पास कुछ नहीं था। कुछ ही सालों में उन्होंने यूट्यूब से जमकर कमाई कर ली है।
अरमान मलिक की सालाना कमाई
-आपको बता दें कि अरमान मलिक के साथ साथ उनकी दोनों पत्नियां, कृतिका और पायल भी सोशल मीडिया हैंडल से जमकर कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरमान मलिक की कमाई यूट्यूब और उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से होती है। वह इन सबसे महीने भर में लगभग 10 से 12 लाख रुपए तक कमा लेते हैं।
-अरमान मलिक ने इंटरव्यू में बताया था कि वो कभी मिस्त्री का काम करते थे लेकिन इस वक्त वह पंजाब के चंडीगढ़ में 10 आलीशान फ्लैट्स के मालिक हैं। इस वक्त यूट्यूबर के पास 10 फ्लैट हैं जिनमें से 4 में वह अपनी दो पत्नियों और 4 बच्चों के साथ रहते हैं। बाकी 6 उन्होंने अपने साथ काम करने वाली टीम और स्टाफ को दे रखे हैं।
-अरमान मलिक के पास अपना स्टूडियो, म्यूजिक स्टूडियो, 6 एडिटर, 2 ड्राइवर, 4 पीएसयू और 9 नौकरानियां हैं। यूट्यूबर ने बताया था कि कोरोना महामारी के वक्त तक उनके पास कुछ नहीं था। फिर लॉकडाउन के समय उन्होंने टिक-टॉक से ढाई लाख रुपए महीन कमाना शुरू किया था। इसके बाद वह धीरे-धीरे कंटेंट पर काम करते रहे और कमाई बढ़ती रही।
आलीशान जिम के मालिक हैं अरमान मलिक
अरमान मलिक एक फेमस यूट्यूबर होने के साथ साथ एक आलीशान जिम के मालिक भी हैं। साथ ही वह अपने म्यूजिक वीडियोज भी रिलीज करते रहते हैं। इन सभी से वह करोड़ों की कमाई करते हैं। वह सालभर में कई करोड़ रुपए कमा लेते हैं।
पायल और कृतिका की कमाई
यूट्यूबर अरमान मलिक की तरह ही उनकी दोनों पत्नियां भी कंटेंट क्रिएटर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरमान मलिक की दोनों पत्नियां, पायल और कृतिका अपने वीडियोज और व्लॉग्स के चलते महीने भर में 5 लाख रुपये तक की कमाई कर लेती हैं। पायल और कृतिका की इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है।
अरमान मलिक की करोड़ों की कैरावैन
यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी फैमिली पार्टीज से लेकर किसी भी खास इवेंट पर लाखों रुपए खर्च करते नजर आते हैं। उन्होंने एक करोड़ रुपए अपनी नई कैरावैन पर खर्च किए हैं। इस कैरावैन के अंदर अरमान मलिक ने हर सुख सुविधा का सामान फिट किया है।












Click it and Unblock the Notifications