यूट्यूबर अरमान मलिक ने की हैं 3 शादियां, दोनों पत्नियों ने मिलकर किया ऐसा खुलासा, जानें कौन है सुमित्रा?

Youtuber Armaan Malik: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों और चार बच्चों को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अरमान मलिक अपनी दो शादियों को लेकर खबरों में छाए रहते हैं। आपको बता दें कि अरमान मलकि एक फेमस यूट्यूबर होने के साथ साथ सिंगर भी हैं। उनकी कई म्यूजिक वीडियोज ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया है। इसके अलावा अरमान मलिक एक फीजिकल ट्रेलर भी हैं और उनका अपना एक शानदार जिम भी है जहां कई लोग वर्कआउट के लिए जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यूट्यूबर अरमान मलिक ने दो नहीं बल्कि तीन शादियां की हैं।

अरमान मलिक की शादी को लेकर बड़ा खुलासा
अरमान मलिक सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनकी पॉपुलैरिटी की वजह है उनकी दो पत्नियां पायल और कृतिका। अरमान मलिक अपनी दो शादियों की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। अरमान मलिक की दोनों पत्नियां पायल और कृतिका भी यूट्यूबर हैं। दोनों आए दिन अपने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए मलिक फैमिली अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं।

Youtuber Armaan Malik

दो नहीं अरमान मलिक ने की हैं तीन शादियां
वहीं अरमान मलिक की दोनों पत्नियों ने खुलासा किया है कि उनके पति अरमान मलिक ने तीन शादियां की हैं। पायल और कृतिका ने खुद बताया है कि उनके पति अरमान मलिक ने तीन शादियां कर रखी हैं। पायल और कृतिक ने अपने यूट्यूब व्लॉग में कहा है कि कुछ लोग ऐसे हैं जो हमारे परिवार में फूट डालो और शासन करो की नीति फॉलो कर रहे हैं। हमारे ही लोग हम पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसके बाद पायल कहती हैं कि हम आपको ये बता देते हैं कि अरमान जी ने तीन शादियां की हैं।

17 साल की उम्र में हुई थी अरमान की पहली शादी
इस वीडियो में पायल ने कहा है- जब अरमान सिर्फ 17 साल के थे तब उनकी पहली शादी हुई थी। हालांकि, उनकी ये शादी ठीक से चल नहीं पाई और उनका तलाक हो गया था। वहां पर सारी चीजें क्लियर हैं अब कुछ नहीं हैं। इस बात को कई साल बीत चुके हैं। पायल ने आगे कहा- मान लो अगर कल को मेरी और अरमान की नहीं बनती है तो हो सकता है हम भी अलग हो जाएं। इसके बाद कृतिका ने भी इसी बात को दोहराया।

अरमान मलिक की पहली पत्नी का नाम है सुमित्रा
पायल वीडियो में आगे कहती हैं- किसी भी रिश्ते को मजबूरी में चलाना नहीं चाहिए। अगर आपका रिश्ता परेशानियों से गुजर रहा है तो या तो आप उसे सुधारो या फिर उसे वहीं रोक दो और जिंदगी में आगे बढ़ो। हमारे व्लॉग हर कोई देखता है तो यकीनन अरमान मलिक की एक्स पत्नी भी देखती ही होंगी। अब उसे कोई परेशानी होगी तो वह खुद ही हमारे पास आ जाएंगी। तुम कौन होते हो सवाल करने वाले। आपको बता दें कि अरमान मलिक की सबसे पहली पत्नी का नाम सुमित्रा है और उनसे यूट्यूबर के दो बच्चे भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+