यूट्यूबर अरमान मलिक का हुआ भयानक एक्सीडेंट, मरते-मरते बचे, जानें कैसे हुआ हादसा
Youtuber Armaan Malik Accident: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक का एक भयानक एक्सीडेंट हो गया है।
यूट्यूबर अरमान मलिक का एक्सीडेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट हो गया है। इस एक्सीडेंट के बाद कपल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उनकी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी नजर आ रही है।

गाड़ी का वीडियो हो रहा है वायरल
खबर है कि अरमान मलिक और उनकी पत्नी का एक्सीडेंट रात के समय में हुआ था जिसमें कपल मरते-मरते बचे हैं। एक्सीडेंट के बाद अरमान मलिक और कृतिका मलिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
मनाली से लौटते वक्त हुआ हादसा
अरमान मलिक ने वीडियो में बताया है कि उनके साथ ये घटना कैसे घटी और उनके साथ क्या क्या हुआ। उन्होंने सब बताते हुए अपनी गाड़ी की कमियां भी गिनवाई। अरमान ने साथ ही ये भी खुलासा किया कि वो मनाली से लौट रहे थे तभी उनके और कृतिका के साथ ये हादसा हो गया।
कृतिका मलिक भी गाड़ी में थीं मौजूद
अरमान मलिक ने वीडियो में कहा है फिलहाल यूट्यूबर और उनकी दूसरी पत्नी ठीक हैं। दोनों को कुछ खास चोट नहीं आई है। लेकिन उनकी गाड़ी का बुरी तरह से एक्सीडेंट हो गया है। अरमान मलिक ने वीडियो शेयर कर इस हादसे के बारे में अपने फैंस को बताया है। इस दौरान कृतिका भी उनके साथ खड़ी नजर आ रही हैं।
'गाड़ी का टायर फटा और गाड़ी अनबैलेंस हो गई'
अरमान मलिक वीडियो में कह रहे हैं- आज से एक हफ्ता पहले मैंने इस गाड़ी की कंप्लेंट की थी। ये बहुत ही घटिया गाड़ी है। आज इसने हमारे साथ बहुत बुरा किया। हम मनाली से गाना शूट करके आ रहे थे। गाड़ी का टायर फटा और गाड़ी अनबैलेंस हो गई। हम मौत के मुंह से वापस आए हैं। मैं गाड़ी में सो रहा था, योगेश गाड़ी चला रहा था, कृतिका और लक्ष्य पीछे थे।
'ये गाड़ी आप बिल्कुल मत खरीदना'
अरमान मलिक ने आगे कहा- मैं सबसे रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि ये गाड़ी आप बिल्कुल मत खरीदना। आज जो ये हादसा हमारे साथ हुआ तो मुझे लगता है ये ऊपर वाले की कृपा है कि हम बच गए। हमारे सिर पर भगवान का हाथ था इसलिए जान बच गई।












Click it and Unblock the Notifications