'अरमान मलिक उंगली करना बंद कर', यूट्यूबर की 2 पत्नियों को लेकर मचा बवाल, दीपक चौरसिया ने किया ऐसा हंगामा

Armaan Malik-Deepak Chaurasia Fight: बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत हो चुकी है। घर में कंटेस्टेंट के बीच भी मुकाबला शुरू हो चुका है। वोटिंग शुरू होती ही घर का माहौल गरम हो गया है और अब धीरे धीरे सबका असली रंग नजर आने लगा है।

अरमान मलिक-दीपक चौरसिया की भयंकर लड़ाई
फिलहाल बिग बॉस ओटीटी 2 शो के नए एपिसोड का प्रोमो सामने आया है जिसमें यूट्यूबर अरमान मलिक और न्यूज एंकर दीपक चौरसिया के बीच भयंकर लड़ाई होती दिखाई दे रही है। दोनों के बीच की लड़ाई देखकर घर पर मौजूद लोगों के अलावा दर्शक भी हैरान हो गए हैं।

Deepak Chaurasia

दीपक चौरसिया ने अरमान की 2 पत्नियों पर किया कमेंट
बिग बॉस ओटीटी 3 के अपकमिंग एपिसोड के लेटेस्ट प्रोमो में पत्रकार दीपक चौरसिया यूट्यबर अरमान मलिक पर दो शादियों को लेकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। दीपक चौरसिया कहते हैं- ऐसा लगता है कि आप हर किसी को रोस्ट करते हैं। आपकी जितनी उम्र नहीं है उतनी मैंने घिसवाई है। आप जैसे लोग मेरे ऑफिस में आए न तो 2 किलोमीटर दूर रोक दिए जाएंगे।

अरमान मलिक ने कहा- आपकी तो आदत है लड़ने की
वहीं इस पर अरमान मलिक को भी गुस्सा आता है और वह कहते हैं- आप जैसे लोग मेरे घर पर आए ना तो वो भी बाहर ही रोक दिए जाएंगे। आपकी तो आदत है लड़ाई करना मेरी ऐसी आदत नहीं है।

'अरमान मलिक उंगली करना बंद कर दो'
वीडियो में दीपक चौरसिया कहते हैं- मैं किसी से ऊंची आवाज में बात नहीं करता। आप घर में उंगली करना बंद कर दें ये मेरी आपको चेतावनी है। आप हर बात में फुटेज खाते हैं। मैं जब बात करता हूं तो इन्हें बोलना है या फिर दोनों बीवियों से बुलवाना है। दीपक चौरसिया ने बिग बॉस को कहा कि ये तीन प्लेयर एक साथ खेल रहे हैं, ये नहीं चलेगा।

अरमान-दीपक की जंग में कूदीं दूसरी पत्नी कृतिका
दीपक चौरसिया के इस कमेंट के बाद अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक भी इस लड़ाई में कूद जाती हैं। उन्होंने कहा- हमें शो में आपने नहीं बिग बॉस ने बुलाया है, आप हमें तो कुछ मत कहिए। फुटेज आप खाते हैं, बेकार का ज्ञान देते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+