Angry Rantman Dies: मशहूर यूट्यूबर अभ्रदीप साहा का हुआ निधन, 27 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Abhradeep Saha Death: मशहूर यूट्यूबर अभ्रदीप साहा की अचानक मौत की खब सुनकर फैंस हैरान रह गए। महज 27 साल की उम्र में ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर शेयर कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि इतनी कम उम्र में उनकी मौत हो गई।
अभ्रदीप साहा के परिवार ने अभी तक मौत किस वजह से हुई है इस बात की पुष्टि नहीं की है लेकिन खबर है कि कुछ दिनों पहले उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। इसकी जानकारी 16 अप्रैल को साथी यूट्यूबर नियॉन मैन शॉर्ट्स ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। इसके बाद से कोई जानकारी सामने नहीं आई कि आखिर उनकी किस वजह से जान चली गई है।

खबर है कि अभ्रदीप साहा को सर्जरी के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इलाज के दौरान कुछ वक्त उन्हें वेंटिलेटर भी रखना पड़ा क्योंकि अभ्रदीप की कंडीशन काफी ज्यादा सीरियस थी। लेकिन 16 अप्रैल को खबर आई कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी मौत की खबर से सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई। हालांकि अभी तक परिवार की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है।
8 मार्च को अभ्रदीप साहा ने सोशल मीडिया पर अपनी आखिरी वीडियो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने फिल्म शैतान का रिव्यू दिया। यूट्यूब पर 'एंग्री रैंटमैन' नाम से उनका चैनल है। इनके यूट्यूब चैनल के 4.81 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1 लाख 20 हजा फॉलोअर्स हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर RIP Angry Rant Man शाहा ट्रेंड कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications