हनी सिंह की पत्‍नी का दावा- शराब के नशे में कमरे में घुस आए ससुर, मेरे ब्रेस्‍ट को टच करने लगे

मुंबई, 5 अगस्त: सिंगर और रैपर हनी सिंह की पत्नी शालिनी सिंह ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शालिनी ने हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए मामला भी दर्ज कराया है। शालिनी के आरोपों के बाद कोर्ट ने हनी सिंह को नोटिस भी जारी कर दिया है। शालिनी ने हनी सिंह के परिवार, विशेषतौर पर उनके पिता के खिलाफ अब कई गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। शालिनी ने कहा है कि उनके ससुर ने उनका यौन उत्पीड़न किया।

मेरे ससुर ने मेरे ब्रेस्ट को छुआ

मेरे ससुर ने मेरे ब्रेस्ट को छुआ

शालिनी ने कहा है कि हनी सिंह का परिवार ने उन्हें हर स्तर पर परेशान किया। शालिनी का कहना है कि उनके ससुर यानी हनी सिंह के पिता तब उनके कमरे में घुस आए, जब वो कपड़े बदल रही थीं। शालिनी ने कहा, मेरे ससुर सरबजीत सिंह शराब के नशे में कमरे में घुस आए और मेरे ब्रेस्ट पर गल तरह से हाथ लगाया। शालिनी तलवार ने पति और ससुर के अलावा अपनी सास और ननद के ख‍िलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। शालिनी का कहना है कि शादी के 10 साल में उनके साथ ससुरालवालों ने जानवरों जैसा सलूक किया है।

 हनी के खिलाफ कई आरोप

हनी के खिलाफ कई आरोप

शलिनी तलवारका कहना है कि हनी सिंह के कई अन्य महिलाओं के साथ भी शीरीरिक संबंध रहे हैं। उन्होंने जब हनी को लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ा था तो सिंगर ने उन पर शराब की बोतल फेंककर मारी थी। उन्होंने हनी सिंह को एल्कोहल और ड्रग्स का एडिक्ट भी बताया है। उन्होने कहा है कि शादी के समय से ही उनके साथ मारपीट शुरू हो गई थी। उनके साथ हनी सिंह ने हनीमून के दौरान भी मारपीट की थी। जब वो मॉरीशस अपने हनीमून के लिए गए थे तो हनी सिंह ने वहां उनके साथ मारपीट की।

कोर्ट में दे चुकी हैं अर्जी

कोर्ट में दे चुकी हैं अर्जी

शालिनी सिंह ने 3 अगस्‍त को दिल्‍ली के तीस हजारी कोर्ट में पति और ससुराल वालों के ख‍िलाफ अर्जी दाखिल है। जिसमें उन्‍होंने हनी सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया है। शालिनी ने मुआवजे के तौर पर पति हनी सिंह से 10 करोड़ रुपये की भी मांग की है। इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने हनी सिंह को नोटिस जारी करते हुए 28 अगस्‍त तक जवाब मांगा है। बता दें कि हनी सिंह और शालिनी ने साल 2011 में शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+