Honey Singh तलाक के बाद गर्लफ्रेंड टीना ठडानी का हाथ थामे आए नजर, यूजर्स बोले- 'तभी तलाक लिया क्योंकि...'
हनी सिंह दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अपनी गर्लफ्रेंड टीना ठडानी के साथ पहुंचे। इस दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Honey Singh Viral Video: मशहूर रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर यो यो हनी सिंह अपनी प्रोफनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। शालिनी तलवार से तलाक के बाद एक बार फिर उनकी जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी है। हाल ही में हनी सिंह अपनी गर्लफ्रेंड टीना ठडानी के साथ एक इवेंट में नजर आए। इस दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ थामे हुए दिखाई दिए। हनी सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तलाक के बाद नई गर्लफ्रेंड के साथ दिखे हनी सिंह
हनी सिंह नई दिल्ली में अपनी नई गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ एक इवेंट में पहुंचे। इस दौरान दोनों ब्लैक आउटफिट पहने दिखाई दिए। इवेंट में हनी सिंह ने टीना का हाथ पकड़ा हुआ था और चारों तरफ उनके बॉडीगार्ड थे। बता दें कि तलाक के बाद ये पहली बार हुआ है जब दोनों एकसाथ नजर आए।
एक दूसरे का हाथ थामे दिखा कपल
इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि, हनी सिंह ने अपने रिश्ते को अब सबके सामने ऑफिशियल कर दिया है। सोशल मीडिया पर हनी सिंह और टीना ठडानी के इस वायरल वीडियो पर फैंस कमेंट कर अपने तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ फैंस उनको बधाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस उनको बुरी तरह ट्रोल भी कर रहे हैं।

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
एक यूजर ने हनी सिंह को उनके हाल ही में हुए तलाक को लेकर ट्रोल किया। यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'तभी तलाक हुआ क्योंकि नई गर्लफ्रेंड से मिलवाना था।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, वाह भाई आपके ही मजे हैं, काफी खुश हूं कि आप खशु हैं, नई गर्लफ्रेंड के लिए मुबारक।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाइफ सही बोल रही थी, आपकी गर्लफ्रेंड है।'

हनी सिंह का शालीनी से हुआ तलाक
आपको बता दें कि यो यो हनी सिंह शालीनी से बेहद प्यार करते थे। वह उनका बचपन का प्यार थीं। दोनों ने 23 जनवरी, 2011 शादी की थी। लेकिन शादी के 11 साल बाद दोनों के बीच अनबन हुई और फिर तलाक का फैसला लिया। फिलहाल दोनों कानूनी तौर पर अलग हो चुके हैं।

सिंगर पर लगा था मारपीट का आरोप
दरअसल, हनी सिंह की पत्नी शालीनी ने उन पर मारपीट और मेंटल टॉर्चर का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने धोखा देने का भी आरोप लगाया था। हालांकि हनी सिंह ने इन आरोपों को खारिज किया। वहीं हनी सिंह की गर्लफ्रेंड टीना थडानी की बात करें तो, रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक दूसरे को फिलहाल डेट कर रहे हैं। टीना एक फेमस एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कनाडा की मॉडल भी हैं। दोनों अक्सर कई बार साथ में स्पॉट किए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications