"ये रिश्ता क्या कहलाता है" में क्यों बदले रूही और अरमान के चेहरे
TV SERIAL: ये रिश्ता क्या कहलाता है अब 4th जनरेशन तक पहुंच चुका है। यह टीवी सीरियल काफी फेमस और लंबे समय से चलने वाले शॉज में से एक है।
इस सीरियल में अभीरा, रुही और अरमान ये तीन लीड रोल निभा रहे हैं, लेकिन हाल ही में शॉ पर दो नये चेहरे देखने को मिल रहे हैं। जो रुही और अरमान का किरदार निभा रहे हैं। तो रूही और अरमान के किरदार निभाने वाले यह पुराने ऐक्टर्स ने आखिर क्यों छोड़ा शॉ?

प्रोड्यूसर राजन शाही ने अचानक से 15 मिनट के अंदर शो के लीड एक्टर्स शहजादा धामी (अरमान) और प्रतीक्षा होनमुखे(रूही) को बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि शो में नए एक्टर्स रोहित पुरोहित और गर्विता सधवानी की एंट्री भी हो चुकी है, लेकिन एक नए कंडिशन के साथ।
हर शॉ में अपना प्रॉटोकॉल होता है
रोहित पुरोहित ने टेली टॉक से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया, कि कॉन्ट्रैक्ट में नो डेटिंग पॉलिसी का क्लोज शामिल किया गया है। जिसमें सीरियल के सेट पर किसी के साथ रिलेशनशिप, अफेयर या डेटिंग जैसी कोई भी एक्टिविटी में शामिल नहीं हो सकते हैं। लेकिन फिर भी किसी को ऐसा करने से पाया जाने पर उन्हें तुरंत शॉ से बाहर निकाल दिया जाएगा।
जब दर्शकों को पता चला कि रोहित पुरोहित शादीशुदा है, तो यह खबर सुन यूजर्स मान रहे हैं कि प्रोड्यूसर ने उन्हें इसलिए साइन किया है, क्योंकि वह पहले से ही एक्ट्रेस शीना बजाज के साथ रिश्ते में है।
एक्टर्स एक दुसरे को डेट कर रहे थें
यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल के सेट पर लीड एक्टर्स को लेकर बड़ी कंट्रोवर्सी हुई थी। बताया गया कि राजन शाही ने शहजादा और प्रतीक्षा के बिहेवियर से तंग आकर उन्हें शॉ से बाहर निकाल दिया। हाल ही में खबर आई, कि दोनों लीड एक्टर्स एक दुसरे को डेट कर रहे थें और अक्सर ही शूटिंग के सेट पर नखरे दिखाते और बातों में टाइम वेस्ट किया करते थें।
चर्चा तो यह भी थी, कि प्रतीक्षा की वजह से सेट पर कई लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया था। यह राजन शाही को बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने एक्टर्स को बाहर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications