Ye Rishta Kya Kehlata hai की 'नायरा' को किससे हुआ प्यार? शिवांगी संग रोमांटिक होता दिखा ये मिस्ट्री बॉय

Shubhangi Joshi love life: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शुभांगी जोशी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। शुभांगी को फैंस का भरपूर प्यार मिलता रहा है। नायरा के रूप में फैंस ने उन्हें हमेशा पसंद किया है। चाहे कोई भी सेलेब हो, फैंस को उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में हमेशा कुछ न कुछ जानना ही होता है। ऐसे में शुभांगी की लव लाइफ को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड दिखते हैं। हाल ही में किसी मिस्ट्री मैन की खूब चर्चा है, जिसने शुभांगी की लाइफ में एंट्री मारी है।

नायरा यानी शुभांगी जोशी ने बीते दिनों रिंग में तस्वीर शेयर की तो लोगों को लगा कि वे शादी करने वाली हैं। इसके बाद टीवी के ही एक मशहूर एक्टर के साथ उनका नाम भी जुड़ा। खबरें थीं कि इसी एक्टर संग नायरा जल्द ही सात फेरे लेंगी। हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई थी, ये तो कोई भी नहीं जानता था। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि एक हजारों में मेरी बहना के एक्टर कुशाल टंडन थे।

ye Rishta Kya Kehlata Hai Naira

जी हां! भले ही नायरा कुशाल को हमेशा से दोस्त बताती आई हों, मगर दोनों की कैमिस्ट्री देख फैंस यही कयास लगाते रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। अब हाल ही में एक क्लिप सामने आया है, जिसमें शिवांगी और कुशाल साथ में बैठे दिख रहे हैं। ये क्लिप दोनों में से किसी ने भी नहीं डाला है। बल्कि किसी फैन ने चुपके से बना लिया। अब इंटरनेट पर ये खूब वायरल है।

क्लिप में साफ दिख रहा है कि कुशाल और शिवांगी साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इतने में कुशाल नायरा को किस कर देते हैं और फिर दोनों एन्जॉय करते हैं। अब ये किस देखने के बाद फैंस को पक्का यकीन हो चला है कि दोनों के बीच दोस्ती तो बिल्कुल नहीं है बल्कि कुछ तो चल ही रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने फैंस के बीच चर्चाओं का बाजार और भी गर्म कर दिया है। बीते दिनों भी शिवांगी की शादी की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ था। खबरें थीं कि एक्ट्रेस जल्द ही सात फेरे लेने वाली हैं। इन खबरों को लेकर शिवांगी ने बाद में साफ करते हुए कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है। वो और कुशाल सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। हालांकि अब वायरल वीडियो ने दोनों के रिश्ते पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+