Year Ender 2025: मनहूस रहा ये साल, रिश्तों की दुनिया में मची हलचल, अलग हुए ये 8 सेलेब कपल्स
Year Ender 2025: साल 2025 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए जितना बड़ा बॉक्स ऑफिस हिट्स का साल रहा, उतना ही ये रिश्तों के टूटने का गवाह भी बना। बॉलीवुड से लेकर टीवी और ओटीटी तक, कई चमकते सितारों के रिश्ते इस साल बिखर गए।
प्यार और रिश्तों में मची उथल-पुथल
कुछ ने चुपचाप अलग होने का फैसला लिया तो कुछ की कहानियां सुर्खियों में छाई रहीं। ऐसे में साल 2025 कई स्टार्स के प्यार और रिश्तों के लिए बेहद उथल-पुथल भरा साल साबित हुआ।

2025 में कई रिश्ते टूटकर बिखरते नजर आए
जहां एक तरफ करियर और शोहरत नई ऊंचाइयों पर गई, वहीं दूसरी ओर कई रिश्ते टूटकर बिखरते नजर आए। आइए नजर डालते हैं साल 2025 के सबसे चर्चित ब्रेकअप्स और तलाकों पर।
साल 2025 में अलग हुए ये 8 सेलेब कपल
1. युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा
साल की शुरुआत सबसे बड़े सेपरेशन के साथ हुई। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की शादी लंबे समय से चर्चा में थी और आखिरकार साल 2025 में दोनों ने आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया। महीनों की अटकलों के बाद इस रिश्ते का अंत हुआ।
2. पलाश मुच्छल-स्मृति मंधाना
इस साल का सबसे चौंकाने वाला ब्रेकअप रहा भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल का। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी से ठीक कुछ घंटे पहले स्मृति ने पलाश के साथ रिश्ता खत्म कर दिया। लंबे समय से दोनों अपने रिश्ते को लेकर चुप थे और फिर अचानक उन्होंने घोषणा कर दी कि वह साथ नहीं रहेंगे।
3. तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा
साल 2025 का एक और हाई-प्रोफाइल ब्रेकअप तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के बीच हुआ। बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में शामिल इस कपल का रिश्ता मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्वास की कमी के कारण खत्म हुआ। हालांकि इन खबरों की पुष्टि किसी ने नहीं की है।
4. सेलिना जेटली-पीटर हाग
बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ तलाक की याचिका दायर कर इंडस्ट्री को चौंका दिया था। सेलिना जेटली ने पति पर शारीरिक उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और प्रॉपर्टी हड़पने तक के गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल मामला अदालत में लंबित है।
5. मीरा वासुदेवन-विपिन पुथियांकम
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मीरा वासुदेवन ने साल 2025 के नवंबर महीने में अपने तीसरे पति से तलाक की पुष्टि की है। उन्होंने इस अनुभव को बेहद भावनात्मक और चुनौतीपूर्ण बताया है।
6. जी वी प्रकाश कुमार-सैंधवी
संगीतकार और एक्टर जी वी प्रकाश कुमार और गायिका सैंधवी की 12 साल लंबी शादी भी 2025 में खत्म हो गई। दोनों ने आपसी सहमति से 24 मार्च 2025 को चेन्नई फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी।
7. शुभांगी अत्रे-पीयूष पूरी
टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो भाभीजी घर पर हैं की एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे को फरवरी 2025 में पति पीयूष पूरी से तलाक मिला है। सुलह की सारी कोशिशें नाकाम रहीं और अदालत ने तलाक का फैसला सुनाया था। दुखद बात ये रही कि तलाक के कुछ महीनों बाद पीयूष पूरी का निधन भी हो गया था।
8. संजीव सेठ-लता सभरवाल
टीवी के फेमस सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के पॉपुलर कपल संजीव सेठ और लता सभरवाल ने जून 2025 में आधिकारिक तौर पर तलाक की घोषणा की थी। सोशल मीडिया पर जारी बयान में दोनों ने सम्मानपूर्वक अलग होने का फैसला बताया था।












Click it and Unblock the Notifications