Year Ender 2024: सलमान-शाहरुख के अलावा, इन सितारों को भी मिली थी जान से मारने की धमकी, सहमा बॉलीवुड

Year Ender 2024: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इस साल काफी चर्चा में रहे। एक्टर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। यहां तक कि एक्टर के घर के बाहर गोलीबारी भी की लेकिन अपनी इस प्लान में वह नाकाम रहे।

सलमान खान
सलमान खान को इस साल एक बार नहीं बल्कि कई बार जान से मारने की धमकी मिली है। एक बार उनके पिता सलीम खान को भी राह चलती एक लड़की ने धमकी दे दी थी। जिसकी वजह से एक्टर की सुरक्षा भी बढ़ाई गई। इसके अलावा उनके खास दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या जब हुई तो लॉरेंस गैंग ने उन्हें आखिरी बार अल्टीमेटम दिया था।

Year Ender 2024

शाहरुख खान
सलमान के अलावा इस साल शाहरुख खान को भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। जानकारी के मुताबिक, यह धमकी छत्तीसगढ़ के रायपुर से मिली। फैजान नाम के एक शख्स ने रजिस्टर्ड नंबर से धमकी भरा फोन कॉल किया था। जिसमें शख्स ने 50 लाख एक्टर से 50 लाख की डिमांड कर डाली। इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था।

विक्रांत मैसी
बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की इस साल फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी गोधरा कांड पर आधारित है। इस फिल्म की वजह से एक्टर को जान से मारने की धमकी मिली थी। खुद एक्टर ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान इसका खुलासा किया था।

कंगना रनौत
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी भले ही इस साल रिलीज नहीं हो पाई लेकिन ये लगातार विवादों में रही। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था इस फिल्म को लेकर उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं।

एल्विश यादव
मशहूर यूट्यूबर और बिग-बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुए मैच के दौरान यूट्यूबर को जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद आनन-फानन में पूरा स्टेडियम खाल करवाया गया। सिक्योरिटी प्रोटोकॉल को बरकरार रखते हुए, एंट्री गेट भी सील कर दिए गए थे।

ये भी पढ़ें: Year Ender 2024: गूगल पर नीता या मुकेश नहीं अंबानी फैमिली के इस मेंबर को सबसे ज्यादा गया सर्च, TOP-10 में बनाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+