Year Ender 2024: दीपिका पादुकोण से लेकर रश्मिका मंदाना का रहा जलवा, इन एक्ट्रेसेस ने बनाई ग्लोबली पहचान
2024 में, इंडियन एक्ट्रेसेस ने दुनिया भर में अपनी टैलेंट और चार्म का जलवा बिखेरा है। सिनेमा से लेकर फैशन और इंटरनेशनल कोलेबोरेशन तक, इन महिलाओं ने अपनी काबिलियत साबित की है और भारत को गर्व महसूस कराया है। इसमें कई एक्ट्रेस शामिल हैं।
दीपिका पादुकोण
दीपिका ने इतिहास ने साल की शुरूआत में BAFTA अवार्ड्स में शामिल हुई थी। इसके साथ इस मंच पर पहुंचने वाली वो पहली इंडियन बनीं। उन्हें डीडलाइन हॉलीवुड डिसरप्टर्स की लिस्ट में इकलौती भारतीय डिसरप्टर के रूप में जगह मिली, जो उनकी ग्लोबल इंपैक्ट को दिखाता है। अपनी फिल्मों के दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई।

आलिया भट्ट
बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट 2024 के पेरिस फैशन वीक में डेब्यू करने जा रही हैं। वो लोरियल पेरिस ब्रांड की ग्लोबल एम्बेसेडर के रूप में ले डेफिले लोरियल पेरिस के रैंप पर मशहूर प्लेस प्लेस डे लोपेरा में वॉक किया। इसके अलावा, इस साल मेट गाला 2024 में उन्होंने सब्यसाची साड़ी पहनकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। फिल्मों में भी उनका जलवा रहा।
जैकलीन फर्नांडीज
जैकलीन फर्नांडीज का ये साल बहुत शानदार रहा। उन्होंने जीन-क्लाउड वैन डैम के साथ kill'em 2 में काम किया। जो इंटरनेशनल पहचान हासिल कर चुका है। उनका गाना स्टॉर्मराइडर ग्लोबल हिट बन चुका है और उनकी वर्सेटेलिटी को सराहा गया है। इसके अलावा, यूट्यूब स्टार मिस्टरबीस्ट के साथ उनकी चर्चा में रही कोलैबोरेशन ने उनकी ग्लोबल पॉपुलैरिटी और प्रभाव को और बढ़ाया। वो पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं जिन्होंने वैन डैम और मिस्टरबीस्ट दोनों के साथ काम किया है।
कृति सेनन
कृति ने F1 सिल्वरस्टोन इवेंट में सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। साथ ही लंदन फैशन वीक में अपनी स्टाइल से सबको इम्प्रेस कर दिया। पेपे जींस की ब्रांड एम्बेसेडर बनकर कृति ने फैशन की दुनिया में अपनी पहचान और मजबूत की है। उनकी को-प्रोडक्शन 'दो पट्टी' ने ग्लोबल ट्रेंड सेट किया, जो उनकी क्रिएटिव सोच और बिजनेस स्किल्स को दिखाती है।
रश्मिका मंदाना
रश्मिका ने मिलान फैशन वीक में दो बार भारत का नाम रोशन किया है और अपनी पोजीशन से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। पुष्पा 2 की जबरदस्त सफलता के साथ, फिल्म ने ₹1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई अपने नाम की है। इस तरह से रश्मिका ने खुद को इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी हीरोइन के रूप में स्थापित कर लिया है।
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर ने अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जो एक बड़ा इवेंट है और इसमें दुनियाभर के फिल्म, फैशन और स्पोर्ट्स से जुड़े लोग आते हैं। उन्होंने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी अपनी शानदार मौजूदगी दिखाई। घर लौटने के बाद, श्रद्धा ने अपनी फिल्म 'स्त्री 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता का जश्न मनाया, जिससे बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा सितारों में उनकी जगह और पक्की हो गई।












Click it and Unblock the Notifications