Year Ender 2023: इस साल 'जवान' को गूगल पर किया गया सबसे ज्यादा सर्च, लिस्ट में 'आदिपुरुष' भी है शामिल

Most Searched Movies In 2023: साल 2023 बॉलीवुड के लिए सबसे अच्छा रहा। इस साल कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी धमाल मचाया। हालांकि कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं जो कमाई के मामले में बुरी तरह पिटी। ऐसे में आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई और खूब ट्रेंड हुईं।

1. जवान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म पठान 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। किंग खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। गूगल की लिस्ट में पहले नंबर पर जवान' है।

year ender 2023

2. गदर 2
सनी देओल ने फिल्म गदर 2 से बड़े पर्दे पर शानदार कमबैक किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑपिस पर भी खूब गदर मचाया और वर्ल्डवाइड जबरदस्त कमाई की। इस वजह से ये फिल्म गूगल में सबसे ज्यादा सर्च की गई।

3. आदिपुरुष
ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष को लेकर जिस तरह से हाइप क्रिएट किया गया था उसके मुताबिक फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खड़ी नहीं उतरी। सोशल मीडिया पर आदिपुरुष को लेकर बायकॉट ट्रेंड हुआ। यही वजह है ये फिल्म काफी चर्चा में रही।

4. पठान
शाहरुख खान ने फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर 4 साल बाद कमबैक किया। यही वजह है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। गूगल सर्च की लिस्ट में पठान पांचवें नंबर पर आती है।

5. द केरल स्टोरी
अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर काफी बवाल मचा। लेकिन इसका असर फिल्म की कमाई पर जरा भी नहीं हुआ। कई लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आई वहीं जगह इसे बैन करने की मांग की गई। यही वजह है कि ये फिल्म गूगल में काफी सर्च की गई।

6. टाइगर 3
सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 इस साल दिवाली पर रिलीज हुई थी। फिल्म को फैंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। हालांकि इसके बावजूद सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+