Year Ender 2023: बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर इन दिग्गज एक्टर्स मचाया तहलका, तोड़े सारे रिकॉर्ड, देखें लिस्ट

Year Ender 2023: ओटीटी की दुनिया में अब बॉलीवुड सेलेब्स भी कदम रख रहे हैं। पिछले कुछ सालों में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले सुपरहिट सितारों ने ओटीटी पर डेब्यू कर तहलका मचाया। इस लिस्ट में कई सितारे हैं जिन्होंने ओटीटी पर अपनी फिल्म या वेब सीरीज से फैंस को काफी इंप्रेस किया और वह बड़े पर्दे के बाद ओटीटी के स्टार बन गए। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से बड़े एक्टर्स शामिल हैं।

1.शाहिद कपूर
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने वेब सीरीज फर्जी से ओटीटी पर डेब्यू किया। इस सीरीज के कुल 8 एपिसोड हैं जिसमें हर एपिसोड लगभग 1 घंटा का है। शाहिद कपूर की एक्टिंग को फर्जी में काफी पसंद किया गया। ये वेब सीरीज 10 फरवरी 2023 को ओटीटी अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई थी।

 Year Ender 2023

2. आदित्य रॉय कपूर
वेब सीरीज नाइट मैनेजर से आदित्य रॉय कपूर ने ओटीटी पर डेब्यू किया। इसका पहला पार्ट 16 फरवरी 2023 को रिलीज हुआ था। वहीं दूसरा पार्ट 30 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया। पिछले कुछ सालों में एक्टर की लगातार फिल्में फ्लॉप जा रही थीं ऐसे में उनके करियर में ये सीरीज काफी हिट साबित हुई और उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।

3. अनिल कपूर
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरहिट एक्टर अनिल कपूर ने अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इस साल उन्होंने द नाइट मैनेजर से ओटीटी पर डेब्यू कर ये साबित कर दिया कि आखिर उन्हें क्यों सुपरस्टार कहा जाता है। इस सीरीज में अनिल कपूर ने विलेन का किरदार निभाया है।

4. करीना कपूर
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर ने इस साल फिल्म जाने जान से ओटीटी पर डेब्यू किया। इसके अलावा फिल्म में अभिनेता जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी लीड रोल में नजर आए। हालांकि इस फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन बेबो ने अपनी एक्टिंग से एक बार फिर फैंस को काफी इंप्रेस किया।

5. सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी पर भी इस साल कदम रखा। एक्ट्रेस ने वेब सीरीज दहाड़ में महिला पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। ये 12 मई को अमेजन प्राइम पर रिलीज की गई थी। इसके कुल 8 एपिसोड्स थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+