Year Ender 2023: इस साल बड़े पर्दे से दूर रहे ये सुपरस्टार्स, क्या साल 2024 में स्क्रीन पर करेंगे वापसी?
Year Ender 2023: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस साल कई बड़ी फिल्में सेलेब्स की झोली में गिरीं। वहीं फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई भी की। लेकिन कुछ ऐसे भी एक्टर्स हैं जो इस साल स्क्रीन से दूर रहे। उनकी बड़े पर्दे पर एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन है।
1. ऋतिक रोशन
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इस साल 2023 में एक भी फिल्म में नजर नहीं आए। उन्हें आखिरी बार फिल्म विक्रम वेधा में देखा गया था। जो कि साल 2022 में रिलीज हुई थी। इन दिनों ऋतिक रोशन अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर की शूटिंग में व्यस्त हैं जो कि अगले साल 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।

2. आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान को आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। इस साल उन्होंने एक भी फिल्म साइन नहीं की। अब फैंस एक्टर के अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
3. शाहिद कपूर
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने इस साल ओटीटी पर वेब सीरीज फर्जी से ओटीटी डेब्यू किया। इसके अलावा वह फिल्म ब्लडी डैडी में नजर आए। हालांकि शाहिद की कोई भी फिल्म इस साल बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हुई। उम्मीद है कि एक्टर जल्द ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा करेंगे।
4. दिशा पाटनी
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी को आखिरी बार फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में देखा गया था। जो कि, पिछले साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस साल 2023 में वह सिल्वर स्क्रीन से गायब रहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस के पास फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स हैं और वह अगले साल फिल्म योद्धा में नजर आएंगी।









Click it and Unblock the Notifications