Year Ender 2023: फैंस के 'मुत्थु स्वामी' ने जाते-जाते सबको रुलाया, इन स्टार्स की अचानक मौत से गमगीन हुआ सिनेमा
Year Ender 2023: साल 2023 खत्म होने जा रहा है। इस साल काफी अच्छी यादें रहीं तो काफी बुरी भी। सिनेमा जगत की बात करें तो इस साल सिनेमा ने अपने कई सितारों को खोया। इन सितारों में एक फैंस के चहेते मुत्थू स्वामी उर्फ सतीश कौशिक की अचानक मौत ने सबको झटका दे दिया। एक्टर की मौत 9 मार्च 2023 को हुई थी।
सतीश कौशिक ने फैंस को किया गमगीन
सतीश कौशिक की मौत ने सबको गहरा सदमा दिया था। तब अनुपम खेर ने दोस्त होने का अपना धर्म निभाया और उनकी बेटी का खूब ख्याल रखा। खेर अब भी सतीश कौशिक की बेटी की कितनी केयर करते हैं, ये सब तस्वीरों में साफ नजर आता है।

आंकाक्षा दुबे की मौत ने बटोरी सुर्खियां
सतीश कौशिक के अलावा भोजपुरी सिनेमा की आकांक्षा दुबे की मौत ने फैंस को झटका दे दिया। एक्ट्रेस की मौत में भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया था। इसके बाद समर सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। अभी तक इस मामले की जांच की जा रही है। वकील ने आकांक्षा दुबे के कपड़ों में स्पर्म के मिलने की भी पुष्टि की थी। इस मामले ने भी खूब तूल पकड़ा था।
आदित्य सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत
32 साल की उम्र में एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया। एक्टर अपने घर के बाथरूम में मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि अंधेरी स्थित अपने अपार्टमेंट में उनकी मौत फिसलने और बाथरूम में गिरने के बाद हुई। आदित्य के कान के ऊपर कटने और सिर पर चोट लगने के भी घाव मिले थे। ऐसे में उनके गिरने की संभावनाएं और भी तेज हो ईं। आदित्य का एक रूममेट भी था, जो रात में काफी देर से घर लौटता था। पुलिस ने बताया था कि राजपूत की कई दिनों से तबीयत ठीक नहीं थी।
पामेला चोपड़ा का निधन
यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा की मौत 74 साल की उम्र में हो गई थी। वे फिल्म राइटर के साथ प्रोड्यूसर भी थीं। पामेला 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं और फिर उन्होंने आखिरी सांस ली। पामेला को डॉक्टर्स ने वेंटिलेटर पर पर रखा था। उनकी तबीयत में कई दिनों से सुधार नहीं हो रहा था। फिर मल्टी ऑर्गन फेल्योर के चलते पामेला की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications