Year Ender 2023: विवादों से नहीं पड़ा फर्क, 'बायकॉट' के बावजूद इन फिल्मों ने की ताबड़तोड़ कमाई
Controversial Movies 2023: कोरोना काल के बाद से साल 2022 तक बॉलीवुड के लिए कुछ खास नहीं रहा। एक के बाद एक सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। लेकिन साल 2023 की शुरूआत बॉलीवुड के लिए अच्छी साबित हुई। अगर इस साल का रिपोर्ट कार्ड देखें तो सिनेमा की रौनक एक बार फिर लौट आई है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको लेकर जमकर विवाद हुआ लेकिन इसके बावजूद फिल्में सुपरहिट साबित हुई।
1. पठान
25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई फिल्म पठान से शाहरुख खान लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया था। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले बायकॉट ट्रेंड चला। दीपिका पादुकोण की भगवा ड्रेस को लेकर जमकर विवाद हुआ। लेकिन जब फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई तो विवादों का फायदा मेकर्स मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पठान ने विरोध प्रदर्शन के बावजूद 1050 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

2. द केरल स्टोरी
सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी फिल्म द केरल स्टोरी की कहानी उन 32 लड़कियों पर आधारित है जिनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया था। फिल्म को लेकर विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि देशभर में इसे बैन करने की मांग उठाई गई। हालांकि इन सबके बावजूद द केरल स्टोरी ने धुआंधार कमाई की। देशभर में फिल्म ने 236.27 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।
3. गदर 2
11 अगस्त को रिलीज हुई सनी देओल की गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। फिल्म के रिलीज होने से पहले बायकॉट ट्रेंड चला था। लेकिन जैसे ही ये फिल्म बड़े पर्दे पर आई तो हर कोई सनी देओल के एक्शन का दीवाना हो गया। इस फिल्म ने 521 करोड़ रुपयों की वर्ल्डवाइड कमाई की है। इसी के साथ इस साल की ये फिल्म दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई।
4. ओएमजी 2
11 अगस्त 2023 को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 की स्टोरी को लेकर खूब विवाद हुआ था। फिल्म में एक्टर पहले भगवान शिव के किरदार में नजर आने वाले थे लेकिन लोगों ने इसे भगवान का अपमान बताया। बाद में मेकर्स ने बदलाव किए भगवान शिव के दूत की भूमिका निभाई। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड चला। लेकिन फिल्म ने 218 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई कर डाली। इसके अलावा फिल्म की कहानी को भी फैंस ने काफी पसंद किया।












Click it and Unblock the Notifications