Year Ender 2023: बर्बादी पर था करियर, साल 2023 में इन सुपरस्टार्स ने किया कमबैक तो पलटी किस्मत

Year Ender 2023: बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर फिल्मी सितारे की लाइफ में एक ऐसा दौर हमेशा आता है जब उनका फिल्मी करियर का ग्राफ तेजी से गिरता है। एक के बाद एक उनकी हर फिल्म फ्लॉप साबित होती है। इस लिस्ट में ऐसे कई बड़े सुपरस्टार्स है जो पिछले कई सालों से बड़े पर्दे पर पिट रहे थे। लेकिन साल 2023 में उन्होंने कमबैक पर हिंदी सिनेमा के कई नए रिकॉर्ड बनाए।

1. शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की आखिरी फिल्म जीरो साल 2018 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। इसके बाद किंग खान ने 4 साल का ब्रेक लिया और इस साल 2023 में फिल्म पठान से शानदार कमबैक किया। पठान ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। जो कि इतने सालों में कोई भी सुपरस्टार नहीं कर पाया। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 1026 करोड़ रुपये हुई थी।

Year Ender

2. रणवीर सिंह
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की पिछले कई सालों में कोई भी फिल्म हिट नहीं रही। साल 2022 में उनकी दो फिल्में रिलीज हुई थीं जिसका नाम जयेशभाई जोरदार और सर्कस था। लेकिन दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। लेकिन इस साल उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज हुई जिसे फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने लगभग 355.61 करोड़ की कमाई की थी।

3. सनी देओल
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने लंबे समय से फिल्में साइन नहीं की थी क्योंकि लगातार फ्लॉप फिल्मों के चलते उन्होंने खुद को ब्रेक दिया था। लेकिन साल 2023 में उन्होंने फिल्म गदर 2 से शानदार कमबैक किया। इस फिल्म में सनी देओल ने 22 साल बाद फिर से तारा सिंह का रोल निभाकर फैंस को काफी इंप्रेस किया। गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की।

4. अमीषा पटेल
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने फिल्म कहो ना प्यार है से शानदार बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन उनके करियर ग्राफ की बात करें तो एक्ट्रेस के हाथ कोई सुपरहिट फिल्में नहीं लगी। उनको आखिरी बार फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में देखा गया था जो फ्लॉप रही थी। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। लेकिन लगभग 4 साल बाद अमीषा ने फिल्म गदर 2 में सकीना का किरदार निभाकर फिर से फैंस का दिल जीता।

5. आयुष्मान खुराना

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना एक ऐसे अभिनेता हैं जो कि फैंस के लिए कुछ हटकर कंटेंट लेकर आते हैं। लेकिन साल 2022 उनके लिए कुछ खास नहीं रहा। एक्टर की तीन फिल्में रिलीज हुईं थी जिसमें डॉक्टर जी, अनेक और एक्शन हीरो है। तीनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। लेकिन साल 2023 आयुष्मान खुराना के लिए कास रहा। उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को फैंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फैंस को फिल्म में उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+