किरण खेर से लेकर मुकेश खन्ना तक, इन 5 सेलेब्रिटियों की साल 2021 में उड़ी मौत की अफवाह

किरण खेर से लेकर मुकेश खन्ना तक, इन 5 सेलेब्रिटियों की साल 2021 में उड़ी मौत की अफवाह

नई दिल्ली, 17 दिसंबर: कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच साल 2021 लोगों के लिए कुछ खास नहीं रहा। कई लोगों ने अपनों को खो दिया है। कोरोना की वजह से कई सेलिब्रिटीज ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। लेकिन कई सेलिब्रिटीज के मौत की अफवाह भी आई। वो भी अफवाह इतनी तेज थी कि लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने चेहते सितारे के शोक संदेश और श्रद्धांजलि देनी भी शुरू की थी। बात इतनी बढ़ी कि खुद सेलेब्रिटी को सामने आकर अपनी मौत की अफवाह का सच बताना पड़ा। आइए जानें साल 2021 के उन पांच सितारों के बारे में जिनकी मौत की अफवाहें उड़ी।

1. किरण खेर

1. किरण खेर

दिग्गज अभिनेत्री किरण खेर मल्टीपल मायलोमा जो एक प्रकार का ब्लड कैंसर है, उससे पीड़ित हैं। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये खबर आई कि सांसद और एक्ट्रेस किरण खेर को कैंसर है, लोगों ने उनके निधन की अफवाह सोशल मीडिया पर उड़ानी शुरू कर दी। अफवाह इतनी बढ़ गई कि खुद किरण खेर के पति अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर सबको ताया कि उनकी पत्नी बिल्कुल ठीक हैं और कैंसर का इलाज करवा रही हैं। अनुपम खेर ने कहा, कृप्या मेरी पत्नी के निधन की अफवाह ना फैलाएं।

2. मुकेश खन्ना

2. मुकेश खन्ना

शक्तिमान से फेमस हुए मुकेश खन्ना के निधन की भी अफवाह सोशल मीडिया पर आई थी। मई 2021 में मुकेश खन्ना के निधन के बारे में लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखना शुरू किया था। जिसके बाद मुकेश खन्ना ने खुद फेसबुक पर कहा था कि वो बिल्कुल ठीक हैं और स्वस्थ हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि उनको कोरोना नहीं हुआ है।

असल में सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ाई गई थी कोरोना की वजह मुकेश खन्ना अस्पताल में भर्ती थे और उनकी मौत हो गई थी।

3. परेश रावल

3. परेश रावल

परेश रावल के मौत की अफवाह 14 मई को आई थी। परेश रावल ने कहा था कि जब सुबह 7 बजे वह उठे तो उनको पता चला कि उनकी मौत की अफवाह उड़ी रही है। परेश रावल ने बाद में सोशल मीडिया पर खुद कहा कि उनकी मौत की बात गलत है। परेश रावल ने कहा था कि लोगों को गलतफहमी हो गई है, उन्हें इस बात का खेद है कि सोशल मीडिया पर उनके बारे में ऐसा लिखा जा रहा है।

4. लकी अली

4. लकी अली

देश के फेमस सिंगर लकी अली के भी निधन की भी अफवाह ऐसे ही सामने आई थी। लकी अली के भी निधन की अफवाह सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से उड़ी थी कि उनको खुद सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आकर इस बात का खंडन करना पड़ा था। लकी अली ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ''सभी को मेरा नमस्कार। मैं बिल्कुल ठीक हूं और जीवित भी हूं। घर पर शांति से आराम कर रहा हूं। इसलिए आप भी सुरक्षित रहें। भगवान इस विनाशकारी समय में आप सभी की रक्षा करे।''

5. तबस्सुम

5. तबस्सुम

वेटरन एक्ट्रेस टॉक शो होस्ट तबस्सुम के निधन की भी अफवाह उड़ी थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर तबस्सुम ने लिखा था, आप सभी की शुभकामनाओं की वजह से मैं ठीक हूं और अपने परिवार के साथ सुखी हूं। मेरे बारे में सोशल मीडिया पर जो कुछ लिखा जा रहा है, वो गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+