Year Ender 2021: रुबीना से लेकर अर्जुन बिजलानी तक, इस 5 रियलिटी शो के विजेताओं ने की कितनी कमाई
Year Ender 2021: रुबीना से लेकर अर्जुन बिजलानी तक, इस 5 रियलिटी शो के विजेताओं ने की कितनी कमाई
मुंबई, 31 दिसंबर: साल 2021 का आज आखिरी दिन 31 दिसंबर है। ये साल कुछ खास नहीं रहा। कोरोना वायरस की दूसरी लहर और अब तीसरी लहर की आशंका के साथ खत्म हो रहा है। इनसब के बावजूद साल 2021 में टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे शो आएं, जिसने लॉकडाउन में घर बैठे लोगों को काफी एंटरटेन किया। खासकर टीवी चैनल पर आने वाले रियलिटी शो ने दर्शकों का मन लगाया रखा। साल 2021 में कई रियलिटी शोज देखने को मिले, जिसमें बिग बॉस 14, इंडियन आइडल 12 से लेकर खतरों के खिलाड़ी 11 तक शामिल थे। तो आइए हम आपको साल 2021 में आए 5 ऐसे रियलिटी शो और उनके विजेताओं के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अच्छी-खासी कमाई की। इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक से लेकर अभिनेता अर्जुन बिजलानी का भी नाम शामिल है।

बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक को मिले 36 लाख रुपये
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की विनर बनीं। उनके साथ फाइनल में सिंगर राहुल वैद्य पहुंचे थे। लेकिन राहुल वैद्य को पीछे छोड़ रुबीना दिलैक ने ट्रॉफी अपने नाम की और साथ ही 36 लाख रुपये की इनामी राशि अपने घर ले गईं।

इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन को मिले 25 लाख रुपये
इंडियन आइडल -12 इस साल काफी चर्चाओं में रहा। इस शो को लेकर कई सारे विवाद भी हुए। लेकिन फिर भी दर्शकों को मन जीतने में ये शो कामयाब रहा। पवनदीप राजन ने अरुणिता कांजीलाल और अन्य कंटेस्टेंट को हराकर इंडियन आइडल सीजन 12 की ट्रॉफी जीती। पवनदीप राजन को 25 लाख रुपये नकद पुरस्कार और एक कार भी ट्रॉफी के साथ मिला।

खतरों के खिलाड़ी 11 के विजेता हुए अर्जुन बिजलानी
डांस दीवाने के होस्ट और टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी खतरों के खिलाड़ी 11 के विजेता बने। अर्जुन बिजलानी के साथ फाइनल में दिव्यांका त्रिपाठी पहुंची थीं। खतरों के खिलाड़ी 11 को निर्देशक रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था। अर्जुन बिजलानी को खतरों के खिलाड़ी 11 की चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला था।

बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या को मिले 25 लाख
स्प्लिटविला फेम दिव्या अग्रवाल निशांत भट, शमिता शेट्टी और अन्य प्रतियोगियों को हराकर बिग बॉस ओटीटी की विजेता बनीं। ट्रॉफी के साथ-साथ दिव्या अग्रवाल को 25 लाख रुपये नकद इनाम भी मिला। बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को फिल्म निर्माता करण जौहर ने होस्ट किया था।

सुपर डांसर 4 की विजेता बनीं फ्लोरिना गोगोई
सुपर डांसर 4 की विजेता फ्लोरिना गोगोई बनी थीं। फ्लोरिना गोगोई को सुपर डांसर 4 की ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपये इनाम मिले थे। वहीं फ्लोरिना गोगोई के कोरियोग्राफर को 5 लाख कैश मिला था।












Click it and Unblock the Notifications