ऐसे ही नहीं सबकी फेवरेट बनीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा, एक्ट्रेस ने सुनाई अपनी दास्तां
टेलीविजन के मशहूर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस अपने फैंस की फेवरेट हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि यहां तक पहुंचना शिवांगी के लिए कतई आसान नहीं था।
इंडस्ट्री में फेम पाने के लिए शिवांगी जोशी को बहुत सी मुश्किलें झेलनी पड़ी थीं। पिंकविला संग बातचीत में एक्ट्रेस ने इन्हीं मुश्किलों के बारे में बताचीत की है। शिवांगी ने बताया कि कैसे उन्हें प्रोजेक्ट्स मिलने में दिक्कतें होती थीं।

कामयाबी की सीढ़ीयां चढ़ना इतना भी आसान नहीं है। इस बात को ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा ने साबित किया है। एक्ट्रेस ने हालिया इंटरव्यू में कहा कि मेरे साथ ऐसा हुआ था कि मुझे दूसरे प्लेटफॉर्म के लिये लिया गया था। मेरे ऑडिशन भी हुए, जिसके बाद सबको मेरी परफॉर्मेस काफी परसंद आई और सबकुछ एकदम से सेट हो गया।
मगर फिर एकदम से मुझे पता लगा कि मुझे रिप्लेस कर दिया गया है। पता चला कि कोई और मेरी जगह उस प्रोजेक्ट को कर रहा है। मैंने कहा कि ऐसे कैसे हुआ, तो किसी ने कहा कि जिसे रिप्लेस किया गया है, वो किसी की बेटी है।
एक्ट्रेस ने कहा कि मैं नाम नहीं लेना चाहती। मगर मुझसे कहा गया कि आप उनकी बहन का रोल कर सकती हैं। मगर आपको मेन रोल नहीं दिया जाएगा। एक्ट्रेस ने बताया कि ये कोई छोटा-मोटा शो नहीं बल्कि एक बड़ा वेब शो था।
बताते चलें कि शिवांगी जोशी को सोशल मीडिया पर भी लोग काफी पसंद करते हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। शिवांगी जोशी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है शो से घर-घर में खास पहचान बनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications