'रामायण' में रावण नहीं बनेंगे यश, आखिर क्यों लिया ये फैसला, सामने आई ये बड़ी वजह
Ramayan: इन दिनों सोशल मीडिया पर नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' की जोरों से चर्चा हो रही है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। खबर है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे।
रावण के रोल में नजर नहीं आएंगे यश
वहीं कहा जा रहा था कि कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश फिल्म 'रामायण' में रावण का किरदार निभाएंगे। लेकिन अब जूम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर इस फिल्म से सिर्फ प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं और वह रावण के रोल में नजर नहीं आएंगे।

फिल्म के प्रोड्यूसर बने केजीएफ स्टार यश
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया- केजीएफ स्टार यश ने रावण का किरदार ठुकरा दिया है। वह केवल एक मेकर के तौर पर इस फिल्म से जुड़े हैं। खबर थी कि उन्होंने रावण का किरदार निभाने के लिए 150 करोड़ की फीस मांगी थी। वहीं मेकर ने उन्हें इसके लिए 80 करोड़ रुपए देने का फैसला किया था। हालांकि अब यश इस फिल्म के साथ केवल एक प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं।
मेकर्स ने सेट पर नो-फोन पॉलिसी लागू की
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नितेश तिवारी के फिल्म 'रामायण' के सेट से अब तक कई फोटोज लीक हो चुकी है। ऐसे में अब मेकर्स ने सेट पर नो-फोन पॉलिसी भी लागू कर दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, फिल्म में कुंभकरण का किरदार निभाने के लिए बॉबी देओल से संपर्क किया गया है। वहीं कहा जा रहा है कि साउथ के फेमस एक्टर विजय सेतुपति रावण के सबसे छोटे भाई विभीषण का किरदार निभा सकते हैं।
दिवाली 2025 पर रिलीज होगी फिल्म
इसके अलावा लारा दत्ता और शीबा चड्ढा भी फिल्म का हिस्सा होंगी। लारा दत्ता भगवान राम की सौतेली मां कैकेयी की भूमिका निभाएंगी, वहीं शीबा मंथरा के किरदार में नजर आएंगी। ये फिल्म दिवाली 2025 के पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रामायण के लिए रणबीर कपूर की ट्रेनिंग
वहीं फिल्म में भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के फिटनेस कोच ने एक्टर की ट्रेनिंग की झलक लोगों को दिखा दी है। इंस्टाग्राम पर, रणबीर के ट्रेनर ने उनका एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बिना शर्ट के वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं।
रणबीर कपूर के फिटनेस कोच ने शेयर किया वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर अपने फिटनेस ट्रेनर के साथ दौड़ रहे हैं, वजन उठा रहे हैं और कई तरह की एक्सरसाइज कर रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपनी ट्रेनिंग में तैराकी, साइकिल चलाना और कई चीजें रखी हैं।












Click it and Unblock the Notifications