Yash Caste and Religion: 'केजीएफ' स्टार यश की क्या है जाति? 40 साल के सुपरस्टार किस धर्म को करते हैं फॉलो?
Yash Caste and Religion: कन्नड़ सिनेमा के मेगास्टार यश आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बच्चों से लेकर युवाओं तक हर उम्र के दर्शक उनके स्वैग, दमदार डायलॉग्स और स्क्रीन प्रेजेंस के दीवाने हैं।
पैन इंडिया सुपरस्टार बन चुके हैं यश
केजीएफ फ्रेंचाइजी की ऐतिहासिक सफलता के बाद यश न सिर्फ साउथ इंडस्ट्री बल्कि पैन इंडिया सुपरस्टार बन चुके हैं। अब साल 2026 में उनकी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक (Toxic) रिलीज के लिए तैयार है, जो पहले से ही सुर्खियों में बनी हुई है।

यश का 40वां जन्मदिन
आपको बता दें कि जिस मुकाम पर यश आज खड़े हैं, वहां पहुंचने का उनका सफर संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास से भरा रहा है। कम ही लोग जानते हैं कि यश ने न सिर्फ बिना गॉडफादर के इंडस्ट्री में जगह बनाई है बल्कि अपना नाम तक बदलकर एक नई पहचान गढ़ी है। आज यानी 8 जनवरी 2026 को यश अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं।
बिना गॉडफादर के सुपरस्टार बने यश
-40 साल की उम्र में यश कन्नड़ सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं लेकिन उनका शुरुआती जीवन बेहद साधारण रहा था। यश का जन्म कर्नाटक के हासन जिले के भुवानाहल्ली गांव में हुआ था। उनके पिता एक ट्रक ड्राइवर थे और बाद में KSRTC परिवहन सेवा से जुड़ ए थे।
-मिडिल क्लास परिवार से आने वाले यश के लिए फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाना आसान नहीं था। न कोई फिल्मी बैकग्राउंड,न कोई गॉडफादर,फिर भी उन्होंने अपने टैलेंट और जिद के दम पर ये मुकाम हासिल किया है।
क्या है यश का असली नाम?
बहुत कम लोग जानते हैं कि रॉकिंग स्टार यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उन्होंने अपना नाम बदलकर यश रख लिया था जो आगे चलकर उनकी पहचान बन गया।
क्या है केजीएफ एक्टर यश की जाति?
कन्नड़ एक्टर यश (नवीन कुमार गौड़ा) एक ऐसे परिवार से आते हैं जिसका बैकग्राउंड अलग-अलग है। उनके पिता अरुण कुमार एक गैर-ब्राह्मण समुदाय से हैं। वह सरनेम गौड़ा (जो वोक्कालिगा और कुरुबा जैसे जाति से जुड़ा है) का इस्तेमाल करते हैं। वहीं यश की मां एक अलग बैकग्राउंड से हैं, जो उनके माता-पिता की इंटर-कास्ट शादी को दिखाता है।
कौन सा धर्म मानते हैं यश?
यश हिंदू धर्म को मानते हैं, जो दक्षिण भारत में एक आम धर्म है जबकि उनके पिता के परिवार ने "गौड़ा" सरनेम का इस्तेमाल किया है। यश का पालन-पोषण हिंदू धर्म में हुआ है। पहले उनका नाम यशवंत रखा गया था जो कि हिंदू ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार चुना गया था। यश को भगवान शिव से जुड़ा एक नाम (नंजुंदेश्वर) भी दिया गया था।
टीवी से फिल्मों तक का सफर
-यश ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से नहीं बल्कि कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री से की थी। यश ने अभिनय की दुनिया में पहला कदम कन्नड़ टीवी सीरियल नंदा गोकुला से रखा था। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया और छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाई।
-टीवी में सफलता मिलने के बाद यश ने फिल्मों का रुख किया। साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म मोगीना मनसु से उन्होंने बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और इसी फिल्म के लिए यश को एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
यश कैसे बने 'रॉकिंग स्टार'?
-फिल्मी करियर की शुरुआत के बाद यश ने एक के बाद एक कई हिट मूवीज में काम किया। 'मोगीना मनसु', 'गजकेशरी' और 'मास्टरपीस' जैसी फिल्मों ने उन्हें कन्नड़ सिनेमा का भरोसेमंद स्टार बना दिया लेकिन साल 2018 उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।
-इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। इस फिल्म ने न सिर्फ यश की इमेज बदल दी बल्कि उन्हें देशभर में स्टारडम दिला दिया। इसके बाद 'केजीएफ: चैप्टर 2' मूवी ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया और यश 'रॉकिंग स्टार' कहलाने लगे।
'टॉक्सिक' से फिर धमाल मचाएंगे यश
-अब यश साल 2026 में रिलीज होने जा रही फिल्म 'टॉक्सिक' के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं।
यश की ये अपकमिंग फिल्म आगामी 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-फिलहाल इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और नयनतारा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
-ट्रक ड्राइवर के बेटे से लेकर पैन इंडिया सुपरस्टार बनने तक का यश का सफर हर न्यूकमर के लिए प्रेरणादायक है। बिना किसी सहारे सिर्फ मेहनत और हुनर के दम पर उन्होंने ये साबित कर दिया है कि सपने पूरे किए जा सकते हैं, बस हौसला मजबूत होना चाहिए।
-
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव?












Click it and Unblock the Notifications