Toxic Shooting Update: मुंबई में शुरू हुआ यश की 'टॉक्सिक' का शेड्यूल, इस एक्ट्रेस ने शेयर की पोस्ट
Toxic Shooting Update: कियारा आडवाणी और यश की मोस्ट अवटेड फिल्म टॉक्सिक का अनाउंसमेंट के बाद से ही बज बना हुआ है। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का टीजर आया था। इसके बाद यश के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। पिछले दिनों खबरें आईं थी कि अब फिल्म का मुंबई शेड्यूल मार्च 2025 के आखिरी हफ्ते में शुरू होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई है। इस शेड्यूल में यश के साथ तारा सुतारिया भी शूट कर रही हैं। इसमें फिल्म के सभी इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट किए जाएगें। खबरें हैं कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस नयनतारा और कियारा आडवाणी भी जल्द ही इस शेड्यूल को जॉइन करेंगी।

फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने मुंबई के अलग-अलग इलाकों में शूटिंग की प्लानिंग बनाई गई है। ताकि शहर की जीवंतता और विविधता को बेहतरीन तरीके से कैमरे में कैद किया जा सके। यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन गैंगस्टर ड्रामा है, जो वयस्कों के लिए एक परीकथा जैसी होगी।यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स जो 19 मार्च 2026 को दुनियाभर में रिलीज़ होगी। 19 मार्च को उगादी, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि के साथ नए साल का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 20/21 मार्च को ईद-अल-फितर मनाई जाएगी। टॉक्सिक के मेकर्स का ये एक लॉन्ग और एक्सटेंडेड वीकेंड का फायदा उठाने का प्लान है। इससे फिल्म के बिजनेस में जबसदस्त फायदा हो सकता है।
मेकर्स का दावा है कि टॉक्सिक पहली भारतीय फिल्म है जिसे बड़े स्तर पर कन्नड़ और अंग्रेज़ी भाषा में सोचा, लिखा और शूट किया गया है। मेकर्स का कहना है कि फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कई अन्य भाषाओं में भी डब किया जाएगा। जिससे इसे हर दर्शक देख सके। इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें यश को आग की लपटों से उभरते हुए दिखाया गया है। धुएं में लिपटी एक रहस्यमयी परछाई फिल्म में छिपे रहस्य और इसकी स्टाइलिश, गहरी दुनिया की झलक देती है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं।
हालांकि फिल्म की राह बहुत आसान नहीं होगी। क्योंकि इसे सिनेमाघरों में टक्कर देने के लिए संजय लीला भंसाली की लव एंड वार भी आ रही है। जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल हैं। इसकी रिलीज डेट 20 मार्च 2026 है। मेकर्स ने इसे बहुत पहले ही अनाउंस कर दिया गया था। एनिमल के बाद ये रणबीर की पहली फिल्म है। इसलिए इसका बज भी जबरदस्त है। वहीं खबरें हैं कि शाहरुख खान की किंग भी 20 मार्च को रिलीज हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications