Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'अगर उरी फ्लॉप होती तो आदित्य हर पैसा लौटाना चाहते थे...', यामी गौतम ने पति को लेकर कई किए खुलासे

'अगर उरी फ्लॉप होती तो आदित्य हर पैसा लौटाना चाहते थे...', यामी गौतम ने पति को लेकर कई किए खुलासे

मुंबई, 28 नवंबर: यामी गौतम और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के डायरेक्टर आदित्य धर ने कुछ महीने पहले ही शादी की थी। यामी गौतम ने अपने हाल की इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह अपने पति आदित्य धर से काफी प्रभावित हैं। यानी गौतम ने आदित्य की तारीफ करते हुए कहा है कि वह उनकी व्यक्तिव को काफी प्रभावित हैं। यामी गौतम ने यह भी बताया है कि उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक अगर फ्लॉप हो जाती तो आदित्य उसका हर पैसा लौटाना चाहते थे। उरी से एक निर्देशक के रूप में आदित्य धर ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा यामी गौतम, मोहित रैना, कीर्ति कुल्हारी ने प्रमुख भूमिकाओं में अभिनय किया। यामी फिल्म में एक अंडरकवर रॉ एजेंट की भूमिका में थीं।

यामी ने कहा, उरी के रिलीज के पहले घबराए थे आदित्य

यामी ने कहा, उरी के रिलीज के पहले घबराए थे आदित्य

यामी गौतम ने खुलासा किया है कि आदित्य 2019 की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की रिलीज से पहले नर्वस थे और उनके दिमाग में दो चीजें थीं। यामी ने कहा कि वह जिस तरह के व्यक्ति (आदित्य धर) हैं, उससे वह प्रेरित हैं। इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में यामी ने कहा, "मैंने रिलीज से ठीक पहले उनसे पूछा कि क्या आप घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने लिए नहीं घबराए, लेकिन मैं दो चीजों के प्रति जिम्मेदारी महसूस कर रहा हूं।''

'अगर उरी फ्लॉप होती तो आदित्य पैसा लौटाना चाहते थे...'

'अगर उरी फ्लॉप होती तो आदित्य पैसा लौटाना चाहते थे...'

यामी गौतम ने कहा, ''आदित्य धर ने मुझसे कहा था कि ''मैं भारतीय सेना को लेकर जिम्मेदार महसूस कर रहा हूं...क्योंकि उन्होंने भरोसा किया है। भारतीय सेना को उम्मीद होगी कि वह उन्हें गौरवान्वित कर सकते हैं। दूसरा निर्माता रॉनी (स्क्रूवाला) की ओर मैं जिम्मेदार महसूस करता हूं क्योंकि उन्होंने पहली बार फिल्म में निवेश किया था।'' आदित्य ने मुझे बताया था कि ''अगर फिल्म फ्लॉप हो जाती तो मैं फिल्म में लगा हर एक पैसा लौटाना चाहता था।'' आदित्य की ये बात सुनकर मैं हैरान रह गई और मैंने आदित्य की इस बात से सीखा।''

यामी गौतम ने पति की जमकर की तारीफ

यामी गौतम ने पति की जमकर की तारीफ

एक फिल्म निर्माता के रूप में आदित्य धर की प्रशंसा करते हुए, यामी ने यह भी खुलासा किया कि वह "उन दुर्लभ निर्देशकों में से एक हैं, जो मानते हैं कि आपना प्वाइंट साबित करने के लिए अपने सेट पर चिल्लाने की आवश्यकता नहीं है।" ऐसी ही एक घटना को साझा करते हुए, यामी ने खुलासा किया, ''मुझे याद है कि क्रू मेंबर्स में से एक फर्श पर बैठा था और आदित्य एक कुर्सी पर बैठा था। वह उठा और कहा, कृपया बैठो, और बस चला गया। वह लड़की चौंक गई क्योंकि कोई भी स्टाफ मेंबर के लिए ऐसा नहीं करता।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+