इस एक्ट्रेस ने बर्बाद कर दी थी सलमान खान की बहन की जिंदगी, पुलकित सम्राट से था रिश्ता, फिर भाईजान ने.......
Salman Khan and Shweta Rohira: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट इस समय सोशल मीडिया पर छाएहुए हैं। खबर है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस कृति खरबंदा से गुपचुप सगाई कर ली है। दोनों की सगाई की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पुलकित सम्राट ने साल 2014में सलमान खान की बहन से शादी की थी और एक साल में ही दोनों का रिश्ता टूट गया था।
श्वेता रोहिरा और पुलकित सम्राट की शादी
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा हैं। साल 2014 में श्वेता रोहिरा की शादी बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट के साथ हुई थी। आपको बता दें कि पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा की शादी एक साल में ही यानी 2015 में ही टूट गई थी।

श्वेता रोहिरा का हो गया था मिसकैरेज
पुलकित सम्राट की पहली पत्नी श्वेता रोहिरा पेशे से एक पत्रकार हैं और सोशल एक्टिविस्ट भी हैं। कहा जाता है कि सलमान खान ने अपनी मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा की शादी में उनका कन्यादान किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2015 में श्वेता रोहिरा मां बनने वाली थीं लेकिन अचानक उनका मिसकैरेज हो जाता है। इसके बाद ही श्वेता रोहिरा और पुलकित सम्राट के रिश्ते में दरार आ जाती है।
यामी गौतम की वजह से रिश्ते में आई थी दरार
इसके बाद पुलकित सम्राटकी जिंदगी में बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की एंट्री होती है। आपको बता दें कि श्वेता रोहिरा ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि यामी गौतम के चलते ही उनकी और पुलकित की शादी टूटी थी। हालांकि पुलकित सम्राट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी शादी श्वेता रोहिरा का मां की वजह से टूटी थी। साथ ही पुलकित ने बताया था कि उनकी एक्स पत्नी श्वेता की इनसिक्योरिटी भी शादी टूटने की एक बड़ी वजह थी।
'श्वेता की इनसिक्योरिटी की वजह से टूटा रिश्ता'
पुलकित सम्राट का कहना था कि उनकी एक्स पत्नी श्वेता रोहिरा उन्हें लेकर काफी इनसिक्योर रहती थीं। वह पुलकित के दोस्तों को फोन करके उनकी जानकारी लेती रहती थीं। श्वेता ने पुलकित के एक खास दोस्त को फोन करके कहा था वह अपने पति की वजह से शादी तोड़ रही हैं।
इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं श्वेता रोहिरा
वहीं पुलकित सम्राट ने इंटरव्यू में ये भी बताया था कि यामी गौतम उनकी अच्छी दोस्थ थी लेकिन दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं था। वह कभी भी रिलेशनशिप में नहीं थे। आपको बता दें कि श्वेता रोहिरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 562 हजार फॉलोअर्स हैं। वह इंस्टाग्राम पर फेमस सेलेब्स के साथ लाइव सेशेन्स करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications