World laughter Day: दुनिया को हंसाने वाले कपिल शर्मा ने 500 रुपये से की थी शुरुआत, जानिये आज कितनी है नेट वर्थ
World laughter Day: लाफ्टर डे के मौके पर कपिल शर्मा की नेट वर्थ पर बात करते हैं। कपिल शर्मा सिर्फ 15 करोड़ रुपये टैक्स ही भरते हैं।

World laughter day: आज पूरी दुनिया वर्ल्ड लाफ्टर डे मना रही है। इस मौके को अच्छी तरह सेलिब्रेट किया जाना चाहिए। हंसी मजाक की जब भी बात आती है तो देश के सबसे बड़े कॉमेडियन कपिल शर्मा को कोई कैसे भूल सकता है।
कितनी है कपिल की नेट वर्थ?
कपिल शर्मा जब भी स्क्रीन पर होते हैं तो अपनी कॉमेडी से लोगों का हंसा-हंसाकर पेट दुखा देते हैं। आज वर्ल्ड लाफ्टर डे के शानदार मौके पर बात करते हैं एक शो के 50 लाख रुपये लेने वाले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की नेट वर्थ के बारे में।
नेट वर्थ पर हुआ सवाल तो...
अपनी फिल्म ज्विगाटो के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा कई जगह पहुंचे थे। चैट शो से लेकर कपिल मीडिया हाउस तक में पहुंचे थे। इस बीच आजतक के ऑफिस पहुंचने पर उनसे उनकी नेट वर्थ को लेकर सवाल किया गया तो कपिल ने हंसते हुए जवाब दिया था। कपिल का जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी रहा था।
15 करोड़ टैक्स भरते हैं कपिल
कपिल शर्मा ने साल 2021 में एक शो में बताया था कि 15 करोड़ रुपये वे सिर्फ टैक्स ही भरते हैं। ये बयान देते हुए कपिल ने कहा था कि सभी को टैक्स भरना चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा एक शो के 50 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। हफ्ते में दो शो होते हैं तो ऐसे में सोच कर देखिये जो शख्स हफ्ते में 100 करोड़ रुपये कमाता है उसकी नेट वर्थ भी कितनी होगी। लेकिन 300 करोड़ रुपये नेट वर्थ की बात सुनकर कपिल शर्मा हंस दिए।
क्या बोले कपिल?
300 करोड़ ने नेट वर्थ की बात पर हंसते हुए कपिल ने कहा कि उन्होंने बहुत सारा पैसा खोया भी है। लेकिन सच कहूं तो मैं इसके बारे में सोचता नहीं। मेरे पास घर है, कार है और एक परिवार है और यही मायने भी रखता है। बेशक मैं संत नहीं हूं तो इतना पैसा ठुकराउंगा भी नहीं। आज भी मेरी सोच सैलरी वाली है। मेरी पत्नी पैसा खर्च करना पसंद करती है लेकिन मैं नहीं।
500 रुपये से हुई थी शुरुआत
बताते चलें कि कपिल शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 500 रुपये से की थी। शुरुआती दौर में वे एक पीसीओ बूथ पर काम करते थे। वहां उन्हें सैलरी के नाम पर 500 रुपये मिलते थे। इसके बाद वे एक कपड़ा मिल में काम करने लगे और उन्हें 900 रुपये मिलने लगे। अपने पापा से पैसे मांगना उन्हें अच्छा नहीं लगता था, जिसके बाद उन्होंने काम करना शुरू कर दिया।
330 करोड़ रुपये है नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा की नेट वर्थ 330 करोड़ रुपये है। कपिल के पास वॉल्वो एक्स सी 90 और 1 करोड़ 20 लाख की मर्सिडीज बेंज एस350 सीडीआई है। इसके अलावा कपिल ने 60 लाख में रेंज रोवर इवोक भी खरीदी थी। वहीं कपिल इनकम टैक्स ही 15 करोड़ रुपये भरते हैं। पंजाब में कपिल के पास एक आलीशान फार्म हाउस है।












Click it and Unblock the Notifications