World Cup 2023: विराट कोहली को लेकर कैटरीना कैफ का खुलासा, एक्ट्रेस ने कहा- 'वो तो मेरे सबसे...'
Virat Kohli Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में 12 नवंबर को दिवाली पर ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच कैटरीना कैफ ने क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
जैसा कि सभी जानते हैं कि, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल वर्ल्ड कप मुकाबला हो रहा है। ऐसे में आम लोगों से लेकर बॉलीवुड जगत की भी नजर मैच पर टिकी हुई है। वहीं कैटरीना कैफ भी क्रिकेट की फैन हैं ऐसे में उन्होंने विराट कोहली को लेकर काफी कुछ कहा।

दरअसल, कैटरीना कैफ ने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन रखा। इस दौरान एक फैन ने एक्ट्रेस से टीम इंडिया और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर सवाल किया। कैटरीना कैफ ने इसका जवाब देते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर विराट कोहली की फोटो पोस्ट की और उन्होंने कैप्शन पर लिखा, "वह एक सुपरस्टार हैं, एक इंस्प्रेशन हैं और सबसे खास बात ये है कि वह एक बहुत अच्छे पड़ोसी भी हैं।''
कैटरीना ने यह भी उम्मीद जताई कि, इस बार कि वर्ल्ड कप ट्रॉफी भारतीय टीम ही लेकर जाएगी। आपको बता दें कि, कैटरीना और विराट कोहली मुंबई की एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। दोनों सालों से अच्छे पड़ोसी हैं। इसके अलावा कैटरीना और अनुष्का शर्मा काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।
हाल ही में एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में कैटरीना से भी पूछा गया कि, सेमिफाइनल में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहा? इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि, सभी ने बहुत अच्छा खेला और मेरे पास इसे बयां करने के लिए शब्द नहीं है। मैं ये फाइनल मैच देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं क्योंकि अनुष्का और विराट मेरे पड़ोसी हैं। इसके अलावा कैटरीना ने विराट और पूरी टीम को मैच में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।












Click it and Unblock the Notifications