World Cup 2023: वर्ल्ड कप फाइनल देखने अलग-अलग पहुंचे दीपिका-रणवीर, फैस बोले- कुछ तो गड़बड़ है'

World Cup 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। 19 नवंबर 2023 को दोपहर 2 बजे मैच शुरू होगा। इस मैच पर आम जनता से लेकर सभी बॉलीवुड सितारों की नजरें टीकी पड़ी हैं। ये मुकाबला देखने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अहमदाबाद रवाना हो चुके हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सामने आया। जिसमें एयरपोर्ट के बाहर पहले रणवीर सिंह अपनी कार से बाहर निकलते हैं और मीडिया को वेव करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया की जर्सी भी पहनी हुई थी। इसके बाद एक्टर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाते हैं।

Deepika Padukone

रणवीर सिंह के जाते ही दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर स्पॉट होती हैं। वह अपने पिता प्रकाश पादुकोण के साथ कार से उतरती हैं। दोनों बाप-बेटी मीडिया को वेव किया और फिर वह अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। इस दौरान दोनों की स्माइल बता रही है कि वर्ल्ड कप फिनाले को लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं।

रणवीर और दीपिका को यूं अलग-अलग स्पॉट करने पर फैंस एक बार फिर कपल को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, दोनों अलग-अलग क्यों आए हैं। वहीं एक ने लिखा, दोनों एक गाड़ी में भी तो साथ आ सकते थे। एक ने लिखा, 'कुछ तो गड़बड़ है।' इस तरह से कमेंट कर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें कि, टीम इंडिया को सपोर्ट करने अब तमाम सेलिब्रिटी अहमदाबाद पहुंच चुकी है। उर्वशी रौतेला, शाहरुख खान, सारा तेंदुलकर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण समेत कई सितारे स्टेडियम में पहुंच गए। सोशल मीडिया पर इनके तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्टेडियम में पहुंचेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+