रील बनाने वाले हो जाएं सावधान! वीडियो बनाते हुए महिला ने खोया बैलेंस, फिर जो हुआ उसने उड़ा दिये सबके होश

Woman Lost life while making reel: रील बनाने का खुमार आजकल लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। एक दूसरे की देखा देखी हर कोई सोशल मीडिया पर पॉपुलर होना चाहता है। मगर कई बार ऐसा करना काफी भारी पड़ जाता है और अकसर ऐसे कई मामले सामने आ भी चुके हैं। मगर हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को डराकर रख दिया है।

मामला है जॉर्जिया के त्बिलिसी का, जहां एक टिकटॉकर दोस्तों के साथ सड़क पर मजे कर रही थी। वो डांस और गाना गाते हुए वीडियो बना रही थी। मगर तभी महिला अपना संतुलन खो बैठती है और फिर इसके बाद जो होता है, उसने हर किसी को हैरान करके रख दिया।

video

बताते चलें कि घटना तब हुई, जब महिला अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रही थी। वो डांस और गाना गाते हुए वीडियो भी बना रही थी। मगर फिर अचानक अरिना का संतुलन बिगड़ गया और वो सीढ़ियों से नीचे जा गिरी। इस हादसे में उन्हें काफी चोटें भी आईं। उनके सिर की हड्डी टूट गई और शरीर में कई तरह की चोटे आईं। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मगर दुर्भाग्य से ये चोटें इतनी गंभीर थीं कि अरिना की मौत हो गई।

बताते चलें कि इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि महिला अपनी दोस्त केसाथ डांस करते हुए और गाना गाते हुए जा रही थी मगर इतने में उसका संतुलन बिगड़ा और वो गिर गई। चंद सेकेंड में महिला से उसकी जिंदगी छिन गई।

इस तरह के मामलों से लोगों को सीख लेनी चाहिए कि कई बार वायरल होने का खुमार आपकी जिंदगी तक आपसे छीन सकता है। पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए, जिनमें लोगों को अपनी जिंदगी खोते हुए देखा गया। भारत में भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल इस रूसी महिला की घटना ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+