'मैं उनके बच्‍चे की मां बनने वाली हूं....', महिला ने दर्शन जरीवाला पर लगाया आरोप, कहा- हमारा गंधर्व विवाह..

Darshan Jariwala: टीवी और फिल्‍मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को खुश करने वाले एक्टर दर्शन जरीवाला को लेकर एक हैरान करने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि उनके दर्शन जरीवाला के खिलाफ कोलकाता पुलिस में एक श‍िकायत दर्ज कराई गई है। 65 वर्षीय नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर दर्शन जरीवाला पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह उनके बच्ची की मां बनने वाली है।

दर्शन जरीवाला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज
महिला ने कोलकाता पुलिस में श‍िकायत दर्ज करते हुए दावा किया है कि वह दर्शन जरीवाला के बच्‍चे की मां बनने वाली हैं। मीडिया इंडस्‍ट्री में काम करने वाली इस महिला का कहना है कि एक्टर दर्शन जरीवाला से उनका गंधर्व विवाह हुआ है। महिला ने ये भी बताया है कि उसने न्याय के लिए सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) से भी संपर्क किया है।

Darshan Jariwala

महिला ने कहा- मैं एक्टर के बच्चे की मां बनने वाली हूं
आपको बता दें कि महिला की पहचान मामले के विचाराधीन होने के कारण फिलहाल छ‍िपाई जा रही है। इस महिला का कहना है कि वह और दर्शन जरीवाला प्यार भरे रिलेशन में थे। दोनों ने 'गंधर्व विवाह' किया था और अब वह प्रेग्‍नेंट हैं। महिला की शिकायत के अनुसार दर्शन जरीवाला अब उन्हें और उनके होने वाले बच्चे को अपनाने से साफ इनकार कर रहे हैं। महिला के मुताबिक उन्होंने पुलिस और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन से मांग की है कि वो इसमें उनकी मदद करें। साथ ही एसोसिएशन में आधिकारिक पद से दर्शन जरीवाला को हटाकर उनकी सदस्यता रद्द करने के लिए भी कहा है।

महिला ने दर्शन जरीवाला से किया था गंधर्व व‍िवाह
महिला ने मीडिया को बताया है कि उन्‍होंने पुलिस के साथ कई सबूत शेयर किए हैं। जानकारी के अनुसार 'गंधर्व विवाह' का मतलब बिना अग्‍न‍ि के फेरे या रस्‍मों-रिवाजों के आपसी सहमति से एक-दूसरे को पति-पत्‍नी मान लेना है। हिंदू धर्म में गंधर्व व‍िवाह को मान्‍यता दी गई है, लेकिन इसके साथ ही इसको लेकर वैचारिक विवाद भी रहे हैं।

दर्शन जरीवाला के वकील ने जारी किया बयान
दूसरी तरफ दर्शन जरीवाला की वकील सवीना बेदी सच्चर ने बताया कि एक्‍टर बेगुनाह हैं। वकील ने एक बयान जारी करते हुए कहा- जब तक दोष साबित नहीं होता, तब तक किसी को भी दर्शन जरीवाला के लिए कोई धारणा नहीं बनानी चाहिए। एक्‍टर की कानूनी टीम ने ये भी तर्क दिया कि झूठे आरोपों के आधार पर लोगों को, खासकर पब्‍ल‍िक फ‍िगर को चोट पहुंचाने की कोश‍िश की जाती है। दर्शन जरीवाला इस मामले को कानूनी आधार पर लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

अपरा मेहता से हुई थी दर्शन जरीवाला की शादी
आपको बता दें कि दर्शन जरीवाला ने साल 1982 में टीवी एक्‍ट्रेस अपरा मेहता से शादी की थी। इस शादी से उन्‍हें एक बेटी भी है। साल 2003 में दर्शन जरीवाला और अपरा मेहता अलग हो गए थे। हालांकि खबर है कि दोनों ने अभी तक एक दूसरे को तलाक नहीं दिया है लेकिन दोनों अलग-अलग रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2010 से दर्शन जरीवाला अनाहिता जहानबख्‍श इटालिया के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+