राजनीति के लिए क्या इंडस्ट्री छोड़े देंगे थलापति विजय? जानिए क्या दिया जवाब
Thalapathy Vijay News: दक्षिण भारत के सुपरस्टार थलापति विजय ने आखिरकार राजनीति में कदम रख ही दिया। एक्टर विजय ने रविवार 27 अक्टूबर को राजनीति में धमाकेदार एंट्री लेते हुए तमिलनाडु के विलुप्पुरम में अपना पहला राजनीतिक भाषण दिया। विजय ने अपने फैंस और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'राजनीति कोई सिनेमा का मैदान नहीं है...ये एक युद्ध का मैदान है।'
थलापति विजय के राजनीति में एंट्री लेने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया था कि क्यों वो अब तमिल फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देंगे? तो इस सवाल का जवाब अब खुद एक्टर विजय ने दिया हैं। राजनीति में अपना कदम रखते ही एक्टर विजय ने कहा, 'अपने राजनीतिक करियर के लिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ रहे हैं।' हालांकि, एक्टर के बारे में अफवाह थी कि वह राजनीति में पूरी तरह से लगने से पहले वो अपनी कुछ फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं।

इन अफवाहों पर अब खुद थलापति विजय ने विराम लगा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवीके रैली के दौरान अपने फैंस से बात करते हुए तमिल सुपरस्टार Thalapathy Vijay ने कहा,'मैंने अपने करियर के शिखर पर फिल्मों को लात मार दिया है और सैलरी को भी लात मार दी है। मैं आप सभी पर विश्वास के साथ आपका विजय बनकर यहां आया हूं।' बता दें, सितंबर महीने में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया था विजय भारत में सबसे अधिक पैसे लेने वाले एक्टर हैं।
उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'थलपति 69' के लिए 275 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। थलापति विजय ने अपने शुरुआती दौर को याद करते हुए कहा,'मेरे सिनेमा करियर की शुरुआत में मुझे बताया गया था कि मेरा चेहरा अच्छा नहीं है, मैं अच्छा नहीं दिखता हूं, यहां तक कि मेरे बाल और मेरी चाल भी अच्छी नहीं थी। उन्होंने मुझे इस तरह शर्मिंदा किया।' हालांकि, मैंने इन आलोचनाओं का अपने पर असर नहीं पड़ने दिया।
विजय ने कहा कि मैंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और सभी को गलत साबित करने के लिए कड़ी मेहनत की। बता दें कि विजय की हालिया फ़िल्में 'लियो' और 'गोट' ने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में विजय ने राजनीति के लिए अभिनय छोड़ने का ज़िक्र किया, मगर उन्होंने स्वीकार किया कि ये तो वक्त ही बताएगा कि क्या वह इस नए रास्ते के लिए अपने सिनेमाई करियर को पूरी तरह से त्याग पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications