सुष्मिता सेन क्या फिर रह जाएंगी कुंआरी, नहीं करेंगी ललित मोदी से शादी!
सुष्मिता सेन क्या फिर रह जाएंगी कुंआरी, नहीं करेंगी ललित मोदी से शादी!
मुंबई, 15 जुलाई: पूर्व मिस युनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में हैं। बिजनेसमैन ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपनी बहुत ही पर्सनल फोटो शेयर कर खुलासा किया था कि वो दोनों डेट कर रहे हैं यहां तक की पहले उन्होंने एक पोस्ट में ये दावा किया कि वो उनकी बेटर हॉफ हैं ! फिर दूसरी पोस्ट में क्लियर किया कि जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अब क्या सच में सुष्मिता सेन ललित मोदी से शादी करेगी या इस बार भी इस बार भी वो कुंआरी ही रह जाएंगी ?

क्या सुष्मिता सेन ललित मोदी से करेगी शादी
बता दें सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपना 46 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है, उम्र के इस पड़ाव में भी आकर उन्होंने अभी तक शादी नहीं की ह। जहां तक ललित मोदी से उनकी नजदीकियों की बात है तो एक्ट्रेस के जीवन में वो पहले प्रेमी नहीं हैं जो उनकी खूबसूरती पर अपनी जान छिड़कते है।

ललित मोदी से पहले सुष्मिता का 11 नामी हस्तियों के साथ जुड़ चुका है नाम

सुष्मिता सेन ने ललित मोदी के दावे को कर दिया है दरकिनार
वहीं अब जब ललित मोदी ने सुष्मिता सेन से अपने लव अफेयर की बात को सोशल मीडिया पर खुल्लम खुल्ला इजहार किया तो सुष्मिता सेन ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी दोनों बेटियों के साथ फोटो शेयर कर इस दावें को दरकिनार कर दिया।

सुष्मिता सेन बोलीं- ना तो शादी हुई है और न ही रिंग पहनी है
सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटियों के साथ अपनी एक प्यारी सी फोटे शेयर कर लिखा 'मैं अपने हैप्पी प्लेस में हैं। ना तो शादी हुई है और न ही रिंग पहनी है। बिना किसी शर्त वाले प्यार से घिरी हूं। बहुत हो गई सफाई...अब काम और जिंदगी की तरफ वापस लौटते हैं। मेरी खुशियों का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया और जो नहीं बने उनका भी शुक्रिया। वैसे भी इसका आपसे कोई लेना-देना नहीं है। इस तरह उन्होंने सभी कयासों पर लगाम कसने का काम किया है।

सुष्मिता सेन क्या फिर रह जाएंगी कुंआरी ?
सुष्मिता सेन की इस पोस्ट से साफ हो गया है कि ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अतरंग फोटो शेयर की और शादी करने का दावा किया वो सब उनकी सोच थी। सुष्मिता सेन ने शादी का करने का अभी भी कोई मूड नहीं हैं वो अभी भी सिंगल रहना चाहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications