थप्पड़कांड के बाद विल स्मिथ ने अकादमी से दिया इस्तीफा, कहा- 'जिन लोगों को मैंने दर्द दिया, उनकी लिस्ट लंबी है'
थप्पड़कांड के बाद विल स्मिथ ने अकादमी से दिया इस्तीफा, कहा- 'जिन लोगों को मैंने दर्द दिया, उनकी लिस्ट लंबी है...'
नई दिल्ली, 02 अप्रैल: 94वें ऑस्कर्स 2022 अवॉर्ड सेरेमनी में दुनिया के मशहूर अभिनेता विल स्मिथ ने कॉमेडियन और शो के होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने की वजह से अकादमी से इस्तीफा दे दिया है। विस स्मिथ ने शुक्रवार (01 अप्रैल) को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ये बात कही। विल स्मिथ के खिलाफ ऑस्कर आयोजित करने वाली अकादमी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की थी लेकिन इसी बीच ही अभिनेता ने इस्तीफा दे दिया। क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी के गंजेपन का ऑस्कर में मजाक बनाया था, जिसपर अभिनेता ने उन्हें मंच पर सबके सामने थप्पड़ मारा था। हालांकि विल स्मिथ ने उसके लिए माफी भी मांगी थी।

अकादमी ने स्वीकार किया विल स्मिथ का इस्तीफा
बीबीसी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अकादमी ने कहा कि उसने विल स्मिथ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। लेकिन अनुशासनात्मक कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। अमेरिकी अभिनेता विल स्मिथ ने पिछले रविवार के समारोह के दौरान मंच पर क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद ऑस्कर अकादमी से इस्तीफा दे दिया है। अकादमी के अध्यक्ष डेविड रुबिन ने कहा कि उसने स्मिथ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, लेकिन अनुशासनात्मक कार्यवाही जारी रखेगा जिससे अधिक प्रतिबंध लग सकते हैं।

विल स्मिथ बोले- मैं हर फैसला स्वीकार करूंगा
विल स्मिथ ने अपने अधिकारिक बयान में फिर से माफी मांगी है और कहा है कि वह हर परिणाम भुगतने के लिए तैयार हैं। अभिनेता विल स्मिथ ने कई आउटलेट्स द्वारा दिए गए एक बयान में लिखा, "मैं एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज में सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं, और बोर्ड को जो भी उचित लगेगा, मैं उसे स्वीकार करूंगा।"

विल बोले- जिन लोगों ने मैंने दर्द दिया, उनकी लिस्ट लंबी है
विल स्मिथ ने अपने सोशल मीडिया बयान में कहा, "जिन लोगों को मैंने दर्द पहुंचाई है, उनकी सूची लंबी है और इसमें क्रिस, उनका परिवार, मेरे कई प्यारे दोस्त और प्रियजन, घर में मौजूद सभी लोग और वैश्विक दर्शक शामिल हैं।"

विल स्मिथ ने कहा- 'मेरी हरकतें चौंकाने वाली और अक्षम्य थीं'
विल स्मिथ ने अपने बयान में कहा, "94वें अकादमी पुरस्कार की प्रस्तुति में मेरी हरकतें चौंकाने वाली, दर्दनाक और अक्षम्य थीं। मैंने अकादमी के विश्वास के साथ विश्वासघात किया है। मैंने अन्य नामांकित व्यक्तियों और विजेताओं को उनके असाधारण काम के लिए जश्न मनाने के अवसर से वंचित कर दिया। मैं दिल टूट गया है।''

विल स्मिथ ने कहा-मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि आगे से ऐसा ना हो...
विल स्मिथ ने कहा,''परिवर्तन में समय लगता है और मैं यह सुनिश्चित करने के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं कि मैं फिर कभी हिंसा को तर्क से आगे नहीं बढ़ने दूंगा। मैं उन लोगों पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं जो अपनी उपलब्धियों के लिए ध्यान देने योग्य हैं और अकादमी को फिल्म में रचनात्मकता और कलात्मकता का समर्थन करने के लिए अविश्वसनीय काम पर वापस जाने की अनुमति देता है।"












Click it and Unblock the Notifications