क्या सलमान खान की जगह अब कंगना रनौत होस्ट करेंगी Bigg Boss? वीडियो देख घूमा फैंस का दिमाग
Bigg Boss 17 Kangana Ranaut Salman khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत बिग बॉस 17 के आगामी एपिसोड नजर आने वाली हैं। बिग बॉस 17 का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें कंगना रनौत शो के होस्ट सलमान खान के अंदाज में शो की मेजबानी करते नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर कुछ फैंस सवाल किया कि, क्या अब सलमान खान की जगह कंगना रनौत बिग बॉस होस्ट करने वाली हैं?
वीडियो में सलमान खान कंगना रनौत के साथ फ्लर्ट करते भी नजर आ रहे हैं। जिसपर कंगना रनौत उन्हें कहती हैं कि अगर कोई आपके जितना हैंडसम बंदा फ्लर्ट करे तो उसपर सोचा जा सकता है। कंगना वीडियो में अपनी आने वाली फिल्म तेजस का फेमस डायलॉग ''छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं...'' भी बोलते नजर आ रही हैं।

वीडियो में कंगना और सलमान खान को दीपिका पादुकोण की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के गरबा सॉन्ग ''नगाड़ा संग ढोल बाजे' पर भी डांस करते देखा गया। कंगना और सलमान दोनों गरबा करते दिख रहे हैं। पूरे प्रोमो वीडियो में कंगना और सलमान ने एक साथ मिलकर काफी धमाल किया है।
क्या बिग बॉस होस्ट करेंगी कंगना...?
वीडियो को शेयर कर colorstv ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि, 'वीकेंड के वार में एंटरटेनमेंट होगा आज पीक पर, जब मंच पर आएंगी एंटरटेनमेंट क्वीन।' वीडियो के शुरुआत में कंगना सलमान खान के अंदाज में मंच पर अकेले एंट्री करती हैं और होस्ट करते हुए कहती हैं कि, 'हैलो, नमस्ते, सलाम, आज मैं वेलकम करने जा रहा हूं, हिंदुस्तान की जानी मानी और बेहरतीन अभिनेत्री कंगना रनौत को...' कंगना के इतना बोलते ही सलमान पीछे से आ जाते हैं। फिर दोनों एक-दूसरे से हालचाल पुछकर गले लगाते हैं।
हालांकि जहां कंगना और सलमान को एक साथ मंच पर देखकर फैंस हैरान हैं तो वहीं, कई फैंस खुश भी हैं। कंगना जो अक्सर बॉलीवुड के बड़े सितारों से दूरी बनाकर रखती हैं, ऐसे में सलमान के साथ उनको देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
बता दें कि कंगना रनौत बिग बॉस का शो होस्ट नहीं करने वाली हैं। कंगना बिग बॉस में अपनी फिल्म तेजस के प्रमोशन के लिए आई हैं। कंगना बस मजाक के तौर पर वीडियो में शो को होस्ट करती नजर आई हैं।
जब सलमान ने किया कंगना से फ्लर्ट
वीडियो में सलमान, कंगना से उनकी फिल्म आने वाली फिल्म तेजस के बारे में बात करते हैं। तेजस 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सलमान फिल्म के डायलॉग के बारे में पूछते हैं, जिसपर कंगना कहती हैं कि, "छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं"
सलमान ने उनसे पूछा कि अगर कोई को-स्टार उनके साथ फ्लर्ट करे तो वह क्या करेंगी? कंगना ने जवाब दिया, 'अगर आपका जैसा हैंडसम हो तो मैं दिल से काम लूंगी।' जिसके बाद सलमान ने कंगना से फ्लर्ट करते हुए उसकी सुंदरता की तारीफ की और पूछा कि, अगले 10 साल के बाद क्या कर री हो...।












Click it and Unblock the Notifications