'नवाजुद्दीन एक खतरनाक पिता, उनके मैनेजर ने मेरी नाबालिग बेटी को...', पत्नी आलिया के गंभीर आरोप
Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दकी की पत्नी आलिया सिद्दकी ने उनके मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आलिया ने नवाज से कहा कि आप अपने मैनेजर पर आंख मूंदकर भरोसा करना बंद कीजिए।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी(Nawazuddin Siddiqui) और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) के बीच विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बार आलिया ने जो आरोप लगाए हैं वह बेहद ही गंभीर हैं। दरअसल, आलिया ने कहा है कि नवाजुद्दीन के मैनेजर ने उनकी नाबालिग बेटी को गलत तरीके से गले लगाया। आलिया ने एक खुला पत्र लिखकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। यहां तक कि आलिया ने नवाजुद्दीन (Nawazuddin Siddiqui)को खतरनाक पिता तक बता दिया।

आपने मेरी नाबालिग बेटी को अकेले मैनेजर के साथ विदेश भेजा: आलिया
नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि नवाज़ुद्दीन के पुरुष मैनेजर ने उसकी नाबालिग बेटी कोअनुचित तरीके से गले लगाया। आलिया ने कहा कि वह नवाजुद्दीन को गैरजिम्मेदार और खतरनाक पिता' भी मानती हैं। आलिया ने लिखा कि एक गैरजिम्मेदार पिता के रूप में आपने मेरी नाबालिग बेटी को अपने पुरुष प्रबंधक के साथ दूसरे देश भेज दिया और उन्हें मेरी जानकारी और सहमति के बिना (एक होटल इकाई) में रहने को मजबूर कर दिया। आपका पुरुष प्रबंधक, इस अवधि के दौरान , मेरी नाबालिग बेटी को अनुचित तरीके से कई बार गले लगाया और यह सब उसकी आपत्ति के बावजूद किया गया। आप इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि ये हरकतें आपके मैनेजर ने तब कीं, जब न तो मैं और न ही आप आसपास थे।

नवाजुद्दीन ने मेरे खिलाफ मामला दर्ज करवाया: आलिया
नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया ने कहा कि आपके जवाब देने से इनकार करने और अपना स्टैंड स्पष्ट करने के कारण ही मैं आखिरकार आपके बंगले पर मिलने और सामना करने के लिए आई। हालांकि, आप मुझसे कभी नहीं मिले और इसके बजाय अपने पैसे और अन्य राजनीतिक शक्ति का इस्तेमाल किया और मामला दर्ज किया। आपने मुझे गिरफ्तार करने और मुझे अपनी शक्ति दिखाने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।

आप अब भी मैनेजर पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं: आलिया
आलिया ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि आप अब भी मैनेजर पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं। उसके बारे में कुछ कहती हूं तो आप मुझे धमकी देते हैं। आप कहते हैं कि बच्चों की कस्टडी ले लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications