सलमान की 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम क्यों बदला? क्या सरकार ने दिखाई सख्ती?
Salman Khan की फिल्म Battle of Galwan का नाम मेकर्स ने बदल दिया है। 16 मार्च को मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया और नए नाम की अनाउंसमेंट भी किया। अब इस फिल्म का नया नाम "मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस" रखा है। जिसे शॉर्ट में 'मातृभूमि' कहा जाएगा। सलमान खान ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

गलवान घाटी की घटना पर आधारित है कहानी
यह फिल्म साल 2020 में Galwan Valley में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के बहादुर अधिकारी B. Santosh Babu का किरदार निभाते नजर आएंगे, जिन्होंने उस घटना के दौरान अदम्य साहस दिखाया था। लेकिन फिल्म की शूटिंग से लेकर कहानी तक में भारत के रक्षा मंत्री और रक्षा मंत्रालय ने भी खूब हस्तक्षेप किया है। क्योंकि वो नहीं चाहते कि भारत और चीन के बीच फिलहाल जो रिश्ते हैं, उनके किसी प्रकार की खटास आए। जब सलमान ने उन्हें कहानी से आश्वस्त किया, इसी के बाद उन्हें हरी झंडी मिली थी। अब नाम में बदलाव का कारण भी रक्षा मंत्रालय ही बताया जा रहा है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक इसपर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
अपूर्व लाखिया कर रहे हैं निर्देशन
इस फिल्म का निर्देशन Apoorva Lakhia कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री Chitrangda Singh भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का नया शीर्षक उसी देशभक्ति गीत से प्रेरित है, जिसे सलमान खान ने 24 जनवरी को रिलीज किया था। Matrubhumi नामक इस गाने को Arijit Singh और Shreya Ghoshal ने अपनी आवाज दी थी। इसके बोल Sameer Anjaan ने लिखे थे, जबकि संगीत Himesh Reshammiya ने तैयार किया था।
रिलीज डेट को लेकर असमंजस
फिल्म की रिलीज पहले 17 अप्रैल तय की गई थी, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी रिलीज में देरी हो सकती है। फिलहाल मेकर्स की ओर से नई रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सलमान खान द्वारा साझा किए गए नए पोस्टर में भी रिलीज तारीख का जिक्र नहीं किया गया। इस बदलाव के बाद अब दर्शकों को 'मातृभूमि' की नई रिलीज डेट का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications