शादी के बाद बढ़ी नयनतारा-विग्नेश की मुसीबत, जारी किया गया कानूनी नोटिस, ये है वजह

नयनतारा-विग्नेश शादी करने के बाद तिरुपति मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर के अंदर जूते पहने जिसके बाद उनके खिलाफ नोटिस जारी किया गया।

मुंबई, 11 जून: अक्सर शादी होने के बाद कपल सोचते हैं कि, वह अब अपना जीवन एक दूसरे के साथ हंसी-खुशी बिताएंगे। लेकिन, हर बार ऐसा ही हो, ये जरूरी नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे कपल के बारे में बताएंगे जो शादी होते ही विवादों में फंस गए। जी हां हम बात कर रहे हैं साउथ की फेमस अभिनेत्री नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन की। जिनकी शादी को कुछ ही दिन हुए हैं।

nayanthara and Vignesh Shivan wedding

विवादों में फंसे नयनतारा-विग्नेश
हाल ही में, नयनतारा और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विग्नेश शिवन की शादी हुई थी। शादी होने के बाद तिरुपति बालाजी के दर्शन करने गए थे। लेकिन, उनका तिरुपति जाना विवादों में आ गया। वो इसलिए, क्योंकि तिरुपति बालाजी मंदिर में दोनों बिना जूते निकाले घूम रहे थे। जिसके बाद उनके खिलाफ कानूनी नोटिस जारी किया गया। हालांकि इसके लिए शिवन ने माफी मांगते हुए बयान जारी किया है। नयनतारा की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, नयनतारा जूते-चप्पल के साथ धर्मस्थल में घूम रही हैं।

जारी किया गया नोटिस
तिरुमाला तिरुपति देशस्थानम बोर्ड के सुरक्षा अधिकारी नरसिम्हा किशोर के मुताबिक, मंदिर परिसर के अंदर सैंडल पहनना सख्त मना है। उन्होंने कहा, "नयनतारा मंदिर में जूते-चप्पल के साथ घूमती नजर आईं। हमने यहां तक ​​देखा है कि उन्होंने मंदिर के परिसर के अंदर एक फोटो शूट किया, जो फिर से प्रतिबंधित है। पवित्र के अंदर निजी कैमरों की अनुमति नहीं है'।

इस दिन हुई थी शादी
आपको बता दें कि, हाल में 9 जून को नयनतारा और विग्नेश शादी ने शादी की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई थी। शादी में बॉलीवुड से लेकर साउथ इंजस्ट्री के सभी बड़े सेलेब्स उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। शादी में शाहरुख खान, रजनीकांत और बोनी कपूर समेत कईं बड़े सेलेब्स शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+